फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cold wave grips Himachal, 6 year old record broken in shimla

हिमाचल में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, आधे प्रदेश में पारा शून्य से नीचे

Thu, 12 Jan 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 12 Jan 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
Cold wave grips Himachal, 6 year old record broken in shimla

भारी बर्फबारी के बाद रिकॉर्ड ठंड से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। आधे हिमाचल में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। राजधानी शिमला में छह साल बाद न्यूनतम तापमान -3.2 डिग्री तक लुढ़क गया है। कई नदियां-झीलें जम गई हैं। हाड कंपा देने वाली ठंड के बीच शिमला शहर समेत सिरमौर, कुल्लू, चंबा, मंडी और कांगड़ा के कई इलाकों में बिजली पांच दिन से गुल है। 

विज्ञापन


पाइप जाम होने से पीने का पानी भी नहीं मिल रहा। 200 छोटी-बड़ी सड़कें अब भी बंद हैं। रास्तों में बर्फ और कोहरा जमने से फिसलन बढ़ गई है, जिससे लोगों की दुश्वारियां और बढ़ गईं हैं। मंगलवार रात शिमला में न्यूनतम तापमान -3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले जनवरी 2011 में न्यूनतम पारा -3.3 दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

15 और 16 जनवरी की चेतावनी जारी

Cold wave grips Himachal, 6 year old record broken in shimla

मौसम विज्ञान केंद्र ने शिमला, किन्नौर के कुछ क्षेत्रों में वीरवार को भी हल्की बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में 13 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। 14 जनवरी को कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 15 और 16 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। 17 जनवरी को कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 

शिमला और रोहड़ू में फिर बर्फबारी
राजधानी शिमला में बुधवार दोपहर बर्फ के फाहे गिरे। रोहड़ू, चिड़गांव, जुब्बल, कोटखाई, कुफरी में भी फाहे गिरे। किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो से चार सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है। जिले के करीब एक दर्जन ग्रामीण रूटों पर बुधवार को यातायात ठप रहा।

रोहड़ू के करीब 90 फीसदी रूट बंद हैं। राजधानी का ऊपरी शिमला से संपर्क बहाल नहीं हो पाया है। शिमला में ऊपरी क्षेत्रों के हजारों लोग फंसे हुए हैं। एनएच-5 बंद होने के कारण वीरवार को एचआरटीसी के 150 से अधिक रूट फेल हुए।

कहां कितना रहा न्यूनतम तापमान

Cold wave grips Himachal, 6 year old record broken in shimla

शिमला    -3.2
मनाली    -6.6
केलांग    -11.4
कल्पा    -8.6
सोलन    - 1.0
नौणी     -3.1 
ऊना     0.6 
कांगड़ा     0.7 
सुंदरनगर    0.4 
भुंतर     1.5 
धर्मशाला 7.2 

शिमला में किस वर्ष कितना पारा 
1991     -4.4 
1992     -5.3 
1993     -4.8 
1994     -1.6 
1995     -1.8 
1996     -1.2 
1997     -3.1 
1998     -1.9 
1999     -0.5 
2000     -1.8 
2001     -1.8 
2002     -1.8 
2003     0.1 
2004     -1.8 
2005     -2.0 
2006     0.3 
2007     -1.4 
2008     -4.4 
2009     1.2 
2010     -0.5 
2011     -3.3 
2012     -2.9 
2013     -1.5 
2014     0.0 
2015     -2.0 
2016     -0.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed