फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cold Premier League cricket tournament to start from September

Shimla News: चिखड़ प्रीमियर लीग क्रिकेट स्पर्धा 1 सितंबर से होगी शुरू

Wed, 29 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Cold Premier League cricket tournament to start from September
विजेता को 1.71 लाख और उपविजेता को 88 हजार रुपये का मिलेगा इनाम
विज्ञापन

छह नई पंचायतों के खिलाड़ियों को पहली बार मिलेगा मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले के जुन्गा क्षेत्र में चिखड़ प्रीमियर लीग (सीपीएल) सीजन-2 का आयोजन एक सितंबर से किया जाएगा। इस बार प्रतियोगिता फ्रेंचाइजी आधारित मॉडल पर आयोजित होगी। इसमें 12 टीमें भाग लेंगी।

प्रतियोगिता की खास बात यह है कि इसमें केवल कसुम्पटी क्षेत्र के खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे। कोई भी फ्रेंचाइजी कसुम्पटी क्षेत्र से बाहर के खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल नहीं कर पाएगी। आयोजकों के अनुसार सीपीएल के दूसरे सीजन का दायरा बढ़ाया गया है। पहले सीजन में आठ टीमों ने भाग लिया था जबकि इस बार 12 फ्रेंचाइजी मैदान में उतरेंगी। इनमें से 11 फ्रेंचाइजी का चयन पूरा हो चुका है और एक अंतिम टीम का चयन अभी बाकी है। आयोजन समिति के अनुसार जल्द ही अंतिम फ्रेंचाइजी की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन


आयोजन समिति के अध्यक्ष रवि ठाकुर ने बताया कि सीपीएल के दूसरे सीजन में नए क्षेत्रों को भी जोड़ा है। पहले जहां प्रतियोगिता सीमित क्षेत्र तक आयोजित होती थी, वहीं इस बार कसुम्पटी जोन के साथ नाहोल, मझार, रहींघाट, बलग, ट्याली और चायल पंचायतों को भी शामिल किया गया है। इन पंचायतों के जुड़ने से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और प्रतियोगिता का दायरा भी बढ़ेगा। प्रतियोगिता पूरी तरह फ्रेंचाइजी मॉडल पर आयोजित होगी। प्रत्येक फ्रेंचाइजी अपने क्षेत्र के खिलाड़ियों के साथ टीम तैयार करेगी। केवल निर्धारित क्षेत्रों के खिलाड़ी ही इसमें भाग लेने के पात्र होंगे। रवि ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 1.71 लाख रुपये और उपविजेता टीम को 88 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले सीजन की सफलता के बाद इस बार प्रतियोगिता को और भव्य बनाने की तैयारी की गई है। आयोजकों का दावा है कि सीपीएल सीजन-2 पहले से अधिक प्रतिस्पर्धी और रोमांचक होगा। क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों में भी टूर्नामेंट को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article