फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coaching institutes open from today in Himachal Pradesh

हिमाचल में आज से खुलेंगे कोचिंग संस्थान, अभिभावकों के सहमति पत्र पर मिलेगा प्रवेश

Fri, 08 Jan 2021 10:37 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 08 Jan 2021 10:37 AM IST
विज्ञापन
coaching institutes open from today in Himachal Pradesh
कोचिंग संस्थानों के लिए एसओपी जारी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में एक बार फिर कोचिंग संस्थानों को खोलने के आदेश जारी हो गए हैं। करीब साढ़े सात माह बाद हिमाचल में कोचिंग संस्थानों को शुक्रवार से खोला जा सकेगा। हिमाचल सरकार ने संस्थान खोलने के लिए एसओपी जारी कर दिया है। अभिभावकों के सहमति पत्र पर ही विद्यार्थियों को कोचिंग संस्थान में प्रवेश मिलेगा। कोचिंग संस्थान के कमरे की क्षमता के 50 प्रतिशत विद्यार्थी ही संचालक बिठा सकेंगे।

विज्ञापन


थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। फेस मास्क पहनना शिक्षकों और अभिभावकों के लिए अनिवार्य रहेगा। इसके अलावा सैनिटाइजेशन का भी नियमित तौर पर बंदोबस्त करना होगा। संस्थान में सैनिटाइजर और हैंड वॉश/साबुन भी उपलब्ध करवाने होंगे। बीते वर्ष दो नवंबर से सरकार ने कोचिंग संस्थान खोलने को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन


इस दौरान शिक्षण संस्थानों में कोरोना संक्रमण के कई मामले सामने आने के बाद 11 नवंबर को दोबारा से संस्थान बंद कर दिए गए थे। अब हिमाचल मंत्रिमंडल ने प्रतियोगी और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे विद्यार्थियों के लिए दोबारा से कोचिंग संस्थान खोल दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को शिक्षा सचिव राजीव शर्मा की ओर से इस बाबत लिखित निर्देश जारी कर दिए गए हैं। केंद्र सरकार की ओर से पांच अक्तूबर 2020 को जारी एसओपी को ही अक्षरक्ष कोचिंग संस्थान खोलने के लिए लागू किया गया है। एसओपी के तहत स्पष्ट किया गया है कि शिक्षकों और विद्यार्थियों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही शिक्षण संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा। मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा।


शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। संस्थानों में सैनिटाइजर और साबुन की पर्याप्त व्यवस्था करनी होगी। कोचिंग संस्थानों में नियमों का पालन देखने के लिए समय-समय पर शिक्षा विभाग के अधिकारी निरीक्षण करेंगे। नियमों की अवहेलना पाए जाने पर कोचिंग संस्थान के संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed