{"_id":"c9341e9717691bcd9e003b0c201ec3d3","slug":"coaching-for-bank-po-at-hpu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक पीओ के लिए प्रशिक्षण 12 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक पीओ के लिए प्रशिक्षण 12 से
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 11 May 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में 12 मई से 15 जून तक बैंक प्रोबेशनरी आफिसर की परीक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें परीक्षा से जुड़े अहम सवालों पर छात्रों को टिप्स दिए जाएंगे। विशेषज्ञ छात्रों को बताएंगे कि कैसे ये प्रश्न पत्र हल किया जा सकता है।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए आयोजित किए जाने वाला कोर्स संस्थान में आयोजित किया जाएगा।
संस्थान के निदेशक प्रो. एसके महाजन ने बताया कि इस शिविर के लिए किसी भी कार्य दिवस पर आवेदन फार्म प्राप्त किए जा सकते हैं।
गौरतलब है कि संस्थान इससे पहले भी कई कोर्सेज के लिए निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर चुका है।