{"_id":"5b59bbfd4f1c1b44748b6f02","slug":"coaching-centers-in-districts-for-students-mahender-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर जिले में युवाओं के लिए खुलेंगे कोचिंग सेंटर: महेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर जिले में युवाओं के लिए खुलेंगे कोचिंग सेंटर: महेंद्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Updated Thu, 26 Jul 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि सेना भर्ती की तैयारी के लिए हर जिले में युवाओं के लिए कोचिंग सेंटर खुलेंगे। इसमें युवाओं को सेना और अर्द्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। कई युवाओं को सही कोचिंग और मार्गदर्शन नहीं मिलने से सेना में जाने के सपने पूरे नहीं हो पाते।
विज्ञापन
अब सरकार युवाओं के लिए हर जिले में कोचिंग सेंटरों की व्यवस्था करेगी, ताकि युवाओं को उचित कोचिंग मिले और वे अपने सपनों को पूरा कर सकें। कहा कि कोचिंग सेंटर में फीस काफी मामूली होगी।
विज्ञापन
वह मंडी के सेरी मंच में जिलास्तरीय कारगिल विजय दिवस पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मंडी में शहीद पार्क के निर्माण को लगभग 44 लाख का प्राक्कलन तैयार किया है। 20 लाख सरकार ने स्वीकृत किए हैं। उन्होंने वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन