{"_id":"c7a1595ab0a289d8efeee90d9a532ea9","slug":"cm-virbhadra-will-meet-pm-narendra-modi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो इसलिए मोदी ने वीरभद्र को दिल्ली बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो इसलिए मोदी ने वीरभद्र को दिल्ली बुलाया
प्रेम प्रताप सिंह/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 29 Nov 2014 09:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में योजना आयोग के नए मॉडल का क्या स्वरूप हो, इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से व्यक्तिगत तौर पर मंथन करेंगे। इसके लिए मोदी ने खुद पत्र लिखकर वीरभद्र सिंह को सात दिसंबर को दिल्ली बुलाया है।
विज्ञापन
इस दौरान यह चर्चा की जाएगी कि हिमाचल किस तरह का मॉडल चाहता है। मोदी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उल्लेख किया है कि देश के सामने नया मॉडल ऐसा हो, जिससे केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर तालमेल हो सके।
विज्ञापन
विकास योजनाएं सरपट दौड़ सकें। मोदी सरकार चाहती है कि योजना आयोग के स्थान पर जो भी संस्था अस्तित्व में आए, वह बजट देने के बजाए विकास योजनाओं पर फोकस करे। सूत्रों ने बताया कि मोदी का पत्र दो दिन पहले ही मिला है। योजना विभाग के अफसरों ने इस पर मंथन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन