शिक्षक राजनीति पर सीएम का बड़ा बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक राजनीति से दूर रहेंगे तो छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल पाएगी। गौरतलब है कि सीएम पहले भी शिक्षक राजनीति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कह चुके हैं। उनहोंने कहा कि वह उच्च अध्ययन संस्थानों में छात्र गतिविधियों के विरोधी नहीं है, बशर्ते छात्र अनुशासन में रहें।
प्रदेश सरकार यह सुनिशि्चित बनाएगी कि अध्यापक अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं और राजनीति में शामिल न हों। कृषि विवि पालमपुर के 12वं दीक्षांत समारोह में उन्होंने कहा कि अधिक उत्पादन के लिए क्षेत्र विशेष के अनुरूप सब्जी की किस्मों को विकसित करने की जरूरत है।
धूमल का भविष्य खतरें में
इसके लिए सब्जी उत्पादन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। वहीं धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान वीरभद्र सिंह ने कहा कि धूमल का राजनीतिक भविष्य खतरे में है। जेपी नड्डा का कद बढ़ने से धूमल हाशिये पर आ गए हैं। जो दूसरों पर जुल्म ढाते हैं उनका हश्र बुरा होता है।
भाजपा कार्यकाल में मुझ पर झूठे केस दर्ज करवाए गए। लेकिन, बाद में मैं पाक साफ होकर निकला। नड्डा के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनने से हमें उम्मीद है कि प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग के रुके हुए प्रोजेक्ट गति पकड़ेंगे।