लड़के लड़कियों के रिश्तों पर वीरभद्र सिंह का ये बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि खेल आपसी एकता को बढ़ावा देते हैं, जिन्हें राजनीति या किसी भी प्रकार के मतभेद से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हर जगह पर राजनीति शामिल हो गई है।
अब तो लड़के-लड़कियों के रिश्ते भी राजनीतिक आधार पर हो रहे हैं। वीरभद्र सिंह रविवार को बिशप कॉटन स्कूल में हिमाचल प्रदेश खेल, संस्कृति एवं पर्यावरण एसोसिएशन की तरफ से क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि एसोसिएशन राजनीतिक दखल से हटकर राज्य में संस्कृति और खेल को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे।
इससे पहले हिमाचल प्रदेश खेल संस्कृति एवं पर्यावरण संघ के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री का चेयरमैन बोर्ड एकादश और राज्यपाल एकादश के खिलाड़ियों से परिचय करवाया। विक्रमादित्य सिंह ने प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नई टीमों ने अगले वर्ष इस प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छा व्यक्त की है।
उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग के लिए बिशप कॉटन स्कूल के मुख्य अध्यापक रॉबिन क्त्रिस्सटोफर का आभार व्यक्त किया।
राज्यपाल एकादश ने जीता टी टवेंटी मैच
बीसीएस में हुए फाइनल मैच में राज्यपाल एकादश ने बोर्ड चेयरमैन एकादश को हराकर टी टवेंटी मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में सर्वाधिक रन बनाने के लिए अमनदीप गर्ग को मैन ऑफ दी सीरिज घोषित किया गया।
शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा और पत्रकार पंकज राकटा को शतकीय पारी खेलने के लिए विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। इससे पूर्व फाइनल मैच में डा. सुभाष मंगलेट के नेतृत्व में चेयरमैन बोर्ड एकादश ने बेहतर खेल प्रदर्शन किया और बहुत कम अंतर से मैच हारे।