{"_id":"f90fbee09b3b9b2cb88198a367e6ddc1","slug":"cm-virbhadra-statement-on-illagal-tree-cutting-at-tara-devi-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र सिंह ने वन विभाग को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र सिंह ने वन विभाग को लगाई फटकार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 27 Nov 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने तारादेवी में हुए पेड़ कटान मामले पर तल्ख टिप्पणी की है। वीरवार को पोर्टमोर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि वन विभाग के लिए शर्म की बात है कि 45 बीघा जमीन पर पेड़ कटान हो गया और विभाग को पता नहीं चला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग के गार्ड से लेकर डीएफओ स्तर के अधिकारी को निलंबित कर दिया है।
उन्होंने कहा कि यह विभाग के लिये सबक होगा, ताकि विभाग के कर्मी और अधिकारी वन संपदा के संरक्षण के कार्य को सही ढंग से निभाएं और हर समय सतर्क रहे।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्राइवेट प्लाट में हुए इस वन कटान के मामले में किसी को नहीं बक्शा जाएगा, जो भी इसके लिए जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन