{"_id":"58ef14654f1c1b9d36cf8364","slug":"cm-virbhadra-singh-will-not-go-for-ed-interrogation","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला ग्रामीण के दौरे पर निकले सीएम वीरभद्र, ED के सामने नहीं हुए पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला ग्रामीण के दौरे पर निकले सीएम वीरभद्र, ED के सामने नहीं हुए पेश
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 13 Apr 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम वीरभद्र सिंह वीरवार को ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे। वे शिमला ग्रामीण के दौरे पर हैं जहां वे कई योजनाओं की घोषणा करने वाले हैं। वह सुबह 11 बजे ही शिमला ग्रामीण के दौरे पर निकल चुके हैं।
विज्ञापन
इस दौरान वह शोघी, शकराह, धामी आदि में कई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे और लोगों की समस्यांए भी सुनेंगे। इससे पहले ईडी ने उन्हें 13 अप्रैल को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए समन जारी किया था। मगर वह दिल्ली नहीं गए।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि वीरभद्र की ओर से ईडी को भेजे जवाब में इसकी वजह धार्मिक समारोह में व्यस्तता और निजी कार्यक्रम में व्यस्त होना बताया गया है। सीएम वीरभद्र सिंह ने बैसाखी की पूर्व संध्या पर बुधवार को सराहन के भीमाकाली मंदिर में अपनी इष्टदेवी के समक्ष माथा टेका और पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
सीएम की ओर से अधिवक्ता देंगे जवाब
सीएम वीरभद्र सिंह की ओर से जवाब उनके अधिवक्ता देंगे। वे ईडी को उनकी व्यस्तता के बारे में अवगत करवाएंगे और पूछताछ में शामिल होने के लिए अगली तिथि निर्धारित करने का अनुरोध कर सकते हैं।