फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh will meet pm before budget session

पीएम मोदी से मिलेंगे मुख्यमंत्री वीरभद्र, ये रहेंगे मुद्दे

Sun, 06 Jul 2014 08:34 AM IST
Updated Sun, 06 Jul 2014 08:34 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh will meet pm before budget session

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली बैठक से पहले सीएम वीरभद्र सिंह ने सचिवालय में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि नई सरकार के रुख पर राज्य सरकार की नजर है।

विज्ञापन


हिमाचल से जुड़े संबंधित मसले पहले भी उन्होंने नई केंद्र सरकार से उठाए हैं। अब वे दोबारा पीएम से मिलने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेल बजट 8 जुलाई को है और इससे हिमाचल को बड़ी उम्मीद है।
विज्ञापन


पिछले कई साल से प्रदेश में रेल विस्तार को केंद्र से निराशा ही हाथ लगी है। केंद्र इस पहाड़ी राज्य को रेल यातायात से जोड़ने के लिए कुछ बजट जारी करती है या नहीं, इस पर चर्चा होना संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आम बजट को लेकर भी चर्चा

cm virbhadra singh will meet pm before budget session

रेल बजट के बाद आम बजट आना है। भाजपा सरकार के समय लागू हुए 13वें वित्तायोग में हिमाचल के साथ अन्याय हुआ था। करीब 10 हजार करोड़ रुपये हिमाचल को इस कारण पिछले 5 साल में कम मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब या तो तत्कालीन सरकार सही ढंग से उस समय हिमाचल के मसले नहीं उठा पाई या फिर वित्तायोग के स्तर पर गड़बड़ हुई, लेकिन इसका बड़ा नुकसान राज्य को उठाना पड़ा।

अब 14वें वित्तायोग से उन्होंने ये बातें उठाई हैं। लेकिन बजट से पहले केंद्र सरकार को अपनी मांगें याद करवाना जरूरी है।

एके एंटनी से भी होगी मुलाकात

cm virbhadra singh will meet pm before budget session

मुख्यमंत्री इस दौरे के दौरान दिल्ली में कांग्रेस नेताओं एके एंटनी आदि से भी मुलाकात करेंगे। एंटनी को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार की रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है।

वह सभी राज्यों से भी राय ले रहे हैं। संभव है मुख्यमंत्री इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात करें। वह शुक्रवार शाम हेलिकाप्टर से दिल्‍ली रवाना हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री छह जुलाई तक वापस शिमला लौट आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed