फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Virbhadra singh Warning to PK Dhumal.

CM बोले- मैंने बदला लिया तो धूमल की 7 पुश्तें याद रखेंगी, कई भाजपाई कांग्रेस में शामिल

Fri, 12 May 2017 06:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 12 May 2017 06:07 AM IST
विज्ञापन
CM Virbhadra singh Warning to PK Dhumal.

प्रदेश भाजपा सचिव समेत एक दर्जन भाजपाइयों के कांग्रेस में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। सीएम ने हमीरपुर में कहा कि धूमल दो बार मुख्यमंत्री बने और दोनों बार मुझ पर झूठे मुकदमे बनाए गए। इसके चलते ट्रायल फेस करने पड़े।

विज्ञापन


राजनीति में आकर बदला लेना कोई अच्छी बात नहीं है। कहा कि अगर हम बदला लेना चाहें तो धूमल की सात पुश्तें याद रखेंगी। कहा कि वे कोई खानाबदोश नहीं हैं। राजा के परिवार की 164वीं पुश्त हैं। सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग उनके पीछे पड़े हैं।
विज्ञापन


जिन्होंने सच में प्रदेश को लूटा हैए वे चैन की नींद सो रहे हैं। कहा कि धूमल के साथ उनका कोई राजनीतिक या जायदाद का बंटवारा नहीं है। न ही धूमल कोई शत्रु हैंए यह महज राजनीति की विचारधारा है। भाजपा सांसद कीर्ति आजाद का जिक्र करते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन में हुए 385 करोड़ के घपले की जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें उनके मंत्री अरुण जेटली का नाम आया। इसके चलते कोई जांच नहीं हुई। कहा कि आय से अधिक संपत्ति मामले में हो रही जांच के चलते वे केंद्रीय जांच एजेंसियों से डरने वाले नहीं हैं। न हार मानेंगेए न किसी के आगे गिड़गिड़ाएंगे।

कहा कि धूमल ने मुख्यमंत्री रहते एचपीसीए को फ्री में करोड़ों की जमीन दी। मैं भी देताए लेकिन अनुराग ठाकुर ने क्रिकेट एसोसिएशन को सोसाइटी के बजाय कंपनी बना ली। इसके चलते अब यह एचपीसीए की करोड़ों की संपत्ति एक व्यक्ति के हाथ में है।

बीजेपी प्रदेश सचिव विनोद ठाकुर कांग्रेस में शामिल

CM Virbhadra singh Warning to PK Dhumal.

प्रदेश भाजपा सचिव और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के सबसे करीबी रहे विनोद ठाकुर ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। वीरवार को गांधी चौक पर हुई जनसभा में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने फूलमाला पहनाकर विनोद ठाकुर का पार्टी में स्वागत किया। उनके एक दर्जन अन्य लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस में शामिल होते ही विनोद ठाकुर ने प्रत्यक्ष तौर पर धूमल परिवार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि वे शुरू से भाजपा में रहे। वर्ष 1995 में जब हमीरपुर वार्ड से जिला परिषद का लड़ना चाहा तो उन्हें पार्टी ने समर्थन देने से इनकार कर दिया।

निर्दलीय जिला परिषद का चुनाव जीतने के बाद 18 सदस्यीय जिला परिषद में दोनों दलों के 9-9 सदस्य जीते। कांग्रेस विधायक अनीता वर्मा ने उन्हें पार्टी में शामिल होने और जिला परिषद उपाध्यक्ष बनाने का ऑफर तक दिया, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। भाजपा में आज तक उनकी उपेक्षा होती रही।

विनोद ठाकुर ने कहा कि पंजाब से आए एक परिवार ने हमीरपुर के लोगों को बंधुआ बना रखा है। उन्होंने धूमल का नाम लेते हुए कहा कि वे आंखों में पट्टी बांधकर रेवड़ियों की तरह सिर्फ परिवार में टिकट बांट रहे हैं। उन्होंने पूछा कि हमीरपुर में क्या कोई काबिल पार्टी कार्यकर्ता नहीं है, जो विस या लोकसभा चुनाव लड़ सके।

उन्होंने धूमल पर बीजेपी को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाने और हाथों में इसकी कमान लेने के आरोप भी लगाए। कहा कि अनुराग ठाकुर ने भी एचपीसीए के नाम पर हजारों करोड़ की संपत्ति बना ली है। कहा कि अभी तो भाजपा से सताए कुछ लोगों ने कांग्रेस ज्वाइन की है। आने वाले समय में और अधिक लोगों को कांग्रेस में शामिल करवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed