फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh warned pwd officers.

सड़कों की हालत नहीं सुधरी तो डिमोट होंगे अफसर

Sat, 02 May 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोहर (मंडी)
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोहर (मंडी) Updated Sat, 02 May 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh warned pwd officers.

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे सहित अन्य सड़कों की बदतर हालत पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने तल्ख रुख इख्तियार कर लिया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही सड़कों की हालत ठीक नहीं हुई तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को डिमोट किया जाएगा। अधिशासी अभियंता को एसडीओ और एसडीओ को जेई बना दिया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने चंडीगढ़-मनाली एनएच की मरम्मत के लिए 18 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री शनिवार को गोहर क्षेत्र के बासा में जनसभा को संबोधित करते हुए तल्ख लहजे में दिखे। वीरभद्र सिंह ने खेल विधेयक और एचपीसीए मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और सांसद अनुराग ठाकुर पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स बिल पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इसका मकसद किसी एसोसिएशन पर कब्जा करना नहीं है बल्कि हर खेल को बढ़ावा देना है। सरकार किसी भी संघ में दखल नहीं देगी। लेकिन संवैधानिक ढंग से खेल संघ का चुनाव होना चाहिए। इससे पूर्व प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए एचपीसीए मामले में अनुराग ठाकुर पर निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कामाख्या मंदिर में की पूजा अर्चना
- करसोग के एक दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार सुबह मां कामाख्या मंदिर काओ में बेटे विक्रमादित्य के साथ पूजा अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने कामाख्या मंदिर के सराय, आंगन तथा सीढ़ियों की मरम्मत तथा ग्रिल्स लगाने, कामाख्या में सड़क के रिपेयर तथा निकासी के लिए उन्होंने लोनिवि विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने हाजला मैदान में हेलीपैड बनाने की घोषणा की और कामाख्या के पुल के निर्माण को लेकर मांग पूरा करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed