फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh visit to baddi and barotibala.

सीएम वीरभद्र ने जनता को दिए करोड़ों के तोहफे

Fri, 25 Mar 2016 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Fri, 25 Mar 2016 04:20 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh visit to baddi and barotibala.
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह

हिमाचल के बद्दी में दून विधान सभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर गए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उद्घाटनों व शिलान्यासों की झड़ी लगा दी। सीएम ने एक के बाद एक विकास कार्यों का लोकार्पण किया। शुक्रवार का दिन अफसरशाही के लिए काफी व्यवस्तम रहा। पुलिस प्रशासन को कानून व्यवस्था व ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में खूब पसीने छूटे।

विज्ञापन


मुख्यमत्री वीरभद्र सिंह शुक्रवार सुबह 10 बज कर 55 मिनट पर बरोटीवाला पहुंचे। उन्होंने हेलीपेड का उद्घाटन किया। उसके बाद उन्होंने मधाला बिजली बोर्ड की ओर से 45 करोड़ की लागत से स्थापित उपकेंद्र का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से केंबावाला पहुंचे जहां उन्होंने 2 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से केंथा चडियार उठाई पेयजल योजना का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


भटोली कलां में पंचायत के तहत 187 लाख रुपये की पेयजल योजना का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने बरोटीवाला चिंतामणी परिसर में 5 करोड़ की लागत से बनने वाले राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला का नींव का पत्थर रखा। सीएम ने भटोली कलां में 11 करोड़ की लागत से सब स्टेशन का शुभारंभ किया। साथ ही भटोली कलां में बीबीएनडीए व उद्योग विभाग की ओर से 33 बीघा में बने 13.81 करोड़ रुपये का लागत से बने ट्रैड सेंटर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 2 बजे सीएम ने किशनपुरा में 212 लाख की लागत से पीने का पानी की योजना का उद्घाटन किया। वहीं हरिपुर संडोली स्थित 583 लाख रुपये की लागत से बने ट्यूबवैल का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रदेश के उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, दून के विधायक चौधरी राम कुमार, कामगार कल्याण बोर्ड के चैयरमैन हरदीप बावा, उद्योग विभाग के निदेशक अमित कश्यप, जिलाधीश राकेश कंवर, नप अध्यक्ष चौधरी मदन लाल  ने भाग लिया।


सीएम के इंतजार में खड़ी कालेज छात्रा चक्कर खाकर गिरी
बरोटीवाला में दोपहर सवा 12 बजे बरोटीवाला कालेज के भवन का नींव का पत्थर रखा। कालेज की छात्राएं सीएम के स्वागत के लिए साढ़े दस बजे से ही फूल की मालाएं लेकर खड़ी हो गई थी। करीब एक घंटे धूप में खड़े रहने से कालेज की एक छात्रा गिर गई। वहां पर तैनात महिला पुलिस कर्मी ने इसे उठाया। कुछ समय के बाद छात्रा सामान्य हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed