फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cm virbhadra singh target prem kumar humal

'न तो नौ मण तेल होगा, न ही राधा नाचेगी'

Sun, 06 Apr 2014 09:09 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
बयूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 06 Apr 2014 09:09 PM IST
विज्ञापन
Cm virbhadra singh target prem kumar humal

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल धमकियां देना छोड़ दें। कांग्रेस सरकार के पास पूर्ण बहुमत है और पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। प्रदेश सरकार को कोई हिला भी नहीं सकता।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि धूमल ने पता नहीं अपने कॉलेज के समय में संविधान पढ़ा है या नहीं। सरकार को भंग करने का सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने कहा कि धूमल बार-बार बयान दे रहे हैं कि मोदी सरकार बनने पर कांग्रेस सरकारों को बर्खास्त किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि न नौ मण तेल होगा, न राधा नाचेगी। वीरभद्र सिंह ने कहा कि अपने घर में गर्मी महसूस कर धूमल बौखला जाते हैं और बौखलाहट में अंटशंट बयानबाजी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी की किश्ती बीच मझधार में ही डूब जाएगी

Cm virbhadra singh target prem kumar humal

वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा मोदी के सहारे नैया पार करना चाहती है, लेकिन उनकी किश्ती में असंख्य छेद हैं, जो बीच मझधार में ही डूब जाएगी। एक व्यक्ति के नाम पर वोट मांगे जा रहे हैं, यह सोच लोकतंत्र के लिए खतरा है।

मोदी लहर की बात की जा रही है, उसे नापने वाला थर्मामीटर कहां है। राज्यपाल ने एचपीसीए केस में अपने विवेक पर अभियोजन मंजूरी दी है। इसके लिए भाजपा की ओर से दिए जा रहे बयान गलत हैं। फोन टैपिंग मामले में भी जल्द ही चालान पेश होगा।

सरकार भाजपा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। धूमल पार्टी को शामिल करना चाहते हैं। सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार ने उनके खिलाफ झूठे केस बनाए, पर कभी पार्टी को शामिल नहीं किया। कभी मुद्दा नहीं बनाया, अकेला निपटा।

आईपीएल के लिए प्रदेश सरकार तैयार

Cm virbhadra singh target prem kumar humal

आईपीएल मैचों के लिए सुरक्षा उपलब्ध न करवाने के सवाल पर वीरभद्र सिंह कहा कि सरकार आईपीएल मैचों के आयोजन को सुरक्षा उपलब्ध करवाने को तैयार है।

जितने चाहे मैच करवा लो, सरकार को कोई आपत्ति नहीं है। चुनाव प्रक्रिया के लिए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगाई है, कुछ जवान बाहरी राज्यों में भी गए हैं।

मैचों में उपलब्धता के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed