फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Virbhadra Singh Target Maheshwar Singh on Raghunath Temple Issue.

'खुद को रघुनाथ का सेवादार कहने वाले अब बन गए मालिक'

Tue, 18 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Tue, 18 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
CM Virbhadra Singh Target Maheshwar Singh on Raghunath Temple Issue.

सीएम वीरभद्र सिंह ने एक बार फिर विधायक महेश्वर सिंह को निशाने पर लिया है। हिमाचल में कुल्‍लू के सदर से विधायक एवं भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह का नाम लिए बिना सोमवार को सीएम वीरभद्र सिंह ने मंच से उन पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि खुद को रघुनाथ मंदिर के छड़ीबरदार और सेवादार कहने वाले अब मालिक बन गए हैं। इसका खुलासा डीसी कुल्लू को दिए गए एक पत्र से हुआ है। पत्र से उनकी छुपी हुई मंशा साबित हो गई है। सीएम ने कहा कि रघुनाथ मंदिर निजी नहीं है।
विज्ञापन


मंदिर से उन्हें अलग नहीं करना चाहते हैं। जो उनका स्थान है, वह कायम रहेगा। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के समापन समारोह में संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि उत्सव को लेकर कई प्रकार की अटकलें लगाई जा रही थीं। कई विरोधी कुछ ऐसी घटना चाहते थे कि उत्सव में खलबली मचे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा, दशहरा रोकने तक की साजिश रची गई

CM Virbhadra Singh Target Maheshwar Singh on Raghunath Temple Issue.

दशहरे से पहले कुछ ऐसे हालात पैदा करने की कोशिश की जा रही थी कि इस बार दशहरा न हो। इसके लिए काफी षड्यंत्र रचा गया, लेकिन सभी को मुंह की खानी पड़ी। दशहरा आने वाली सदियों तक मनाया जाता रहेगा। कोई भी देवता या मंदिर किसी की निजी जायदाद नहीं है।

सीएम ने कहा कि कई गलत फहमियां फैलाई जा रही हैं। कारदार किसी के बहकावे में न आएं। सभी मंदिर महफूज हैं। जंगल के अंदर मंदिर बनाने वाले बाबा के खिलाफ सरकार सख्ती से कार्रवाई करेगी।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह, पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सुंदर सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, एपीएमसी कुल्लू के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा, मनाली मंडल के अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़, डीसी युनूस, एसपी पद्म सिंह, एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी, एसडीएम मनाली ज्योति राणा आदि मौजूद रहे।

देवी-देवताओं के नजराने में पांच प्रतिशत बढ़ोतरी

CM Virbhadra Singh Target Maheshwar Singh on Raghunath Temple Issue.

11 अक्तूबर 17 अक्तूबर तक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव संपन्न हो गया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर कुल्लू दशहरा समिति के अध्यक्ष व आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर देवी देवताओं के नजराने में पांच प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की।  उन्होंने उत्सव के दौरान स्थानीय देवी देवताओं के साथ शामिल होने वाले बजंतरियों को 10 हजार रुपये की राशि प्रदान करने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरा उत्सव में स्थानीय देवी-देवताओं के साथ दूर दराज क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को प्रदेश सरकार सहायता उपलब्ध करवाने पर भी विचार करेगी। ऐतिहासिक कलाकेंद्र में जनसभा को संबोधित करते हुए वीरभद्र सिंह ने रीति-रिवाजों व संस्कृति के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया तथा कहा कि हमारी पहचान इन प्राचीन परंपराओं व संस्कृति के कारण ही है।

मेधावियों को सीएम ने बांटे लैपटॉप

CM Virbhadra Singh Target Maheshwar Singh on Raghunath Temple Issue.

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कुल्लू दशहरा स्मारिका का विमोचन किया। उन्होंने राजीव गांधी डिजिटल योजना के अंतर्गत प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप के अतिरिक्त अन्य पुरस्कार भी वितरित किए।

उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत नवजात कन्याओं की माताओं को भी सम्मानित किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी समान और संतुलित विकास में विश्वास रखती है।

1120 पटवारियों को प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया है। इसके अतिरिक्त पटवारियों के 778 पद पहले ही भरे जा चुके हैं। शीघ्र ही क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे पूर्व मंत्री एवं दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष कर्ण सिंह ने मुख्यमंत्री का कुल्लू जिला के दो दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण के लिए आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने रखी कुल्लू प्रेस क्लब की आधारशिला
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को ढालपुर में 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले प्रेस क्लब भवन कुल्लू की आधारशिला भी रखी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मीडिया को सुविधा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। राज्य के सभी जिला मुख्यालयों तथा अधिकांश उपमंडलों में प्रेस कक्षों की सुविधा प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed