{"_id":"8f1405954b0283c560e1d5c6898e9258","slug":"cm-virbhadra-singh-take-a-meeting-with-ministers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी मुलाकात से पहले सीएम ने की मंत्रणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी मुलाकात से पहले सीएम ने की मंत्रणा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 05 Jun 2014 10:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बुधवार को पूरी तैयारी की। सचिवालय में मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक की और रणनीति बनाई।
विज्ञापन
इसमें आला अफसरों से पूरा फीडबैक लिया, ताकि मोदी से मुलाकात के दौरान प्रदेश के पक्ष को मजबूती से रखा जा सके। बृहस्पतिवार को वीरभद्र सिंह अपने तीन कैबिनेट मंत्रियों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
दिल्ली में उनका प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को कैबिनेट मंत्री विद्या स्टोक्स, मुकेश अग्निहोत्री, सुधीर शर्मा सहित अन्य मंत्रियों से चर्चा की।
विज्ञापन
उन्होंने मुख्य सचिव पीके मित्रा, प्रधान सचिव वित्त श्रीकांत बाल्दी सहित सूबे के अन्य बड़े अफसरों के साथ विचार विमर्श किया। हालांकि, यह एक औपचारिक मुलाकात कही जा रही है।
मगर इस दौरान मुख्यमंत्री अपने बजट बढ़ाने को लेकर भी प्रधानमंत्री से वकालत करेंगे। पिछले वित्तीय वर्ष में योजना आयोग की ओर से हिमाचल प्रदेश के बजट में कटौती कर दी गई थी, जिसे बढ़ाने की सिफारिश की जाएगी।
सीएम करेंगे मुआवजे की मांग
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में पिछले साल बादल फटने से काफी तबाही मची थी, जिससे काफी नुकसान हुआ था। इसकी भरपाई करने के लिए भी केंद्र से अनुरोध किया जाएगा।
बुधवार को मुख्यमंत्री के साथ वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा भी दिल्ली के रवाना होंगे। मुख्यसचिव और प्रधान सचिव वित्त के अलावा अन्य कई अफसर मुख्यमंत्री के साथ ही दिल्ली जाएंगे।