सीएम ने किया आईजीएमसी का निरीक्षण, PWD को दिए ये निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीएमसी के नए ओपीडी ब्लॉक का कार्य डेढ़ साल में पूरा किया जाए। चाहे चौबीस घंटे और तीन शिफ्टों में काम करें। यह निर्देश मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ओपीडी भवन का निर्माण कर रहे लोक निर्माण विभाग को दिए। मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी के नए ओपीडी ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया।
ऑकलैंड हाउस स्कूल के समीप बनने वाले आईजीएमसी के भवन निर्माण का कार्य चला है। 56 करोड़ रुपये से इस परियोजना को पूरा करने तथा उद्घाटन की तिथि को दर्शाता हुआ साइनेज लगाने के आदेश भी दिए।
उन्होंने यहां पर सभी आवश्यक चिकित्सा उपकरणों को स्थापित करने की बात कही एवं ओपीडी खंड को तय समय के भीतर बिना किसी विघ्न के क्रियाशील बनाने की बात कही।
एक ओर जहां आईजीएमसी के मुख्य परिसर में मरीजों की भीड़ कम होगी तो दूसरी ओर मरीजों को भी लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने पिछले कुछ समय से निर्माणाधीन अन्य परियोजनाओं की फीडबैक भी ली।
उन्होंने कहा कि नर्सिंग कॉलेज से जुड़े भूमि मामले को भी उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विभाग को भवन निर्माण का कार्य 10 अगस्त 2017 तक पूरा करने आदेश दिए हैं। इस मौके पर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद सहित अन्य मौजूद रहे।
हजार गाड़ियों की बनेगी पार्किंग
आईजीएमसी के नए परिसर में हजार गाड़ियों की क्षमता रखने वाली पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। पार्किंग में मरीजों की गाड़ियों के अलावा डॉक्टरों की गाड़ियां भी पार्क होंगी।
ओपीडी भी होगी शिफ्ट
आईजीएमसी अस्पताल से मेडिसन, सर्जरी, आई और ईएनटी सहित अन्य ओपीडी यहां शिफ्ट होगी। ओपीडी शिफ्ट होने के बाद यहां पर मरीजों की भीड़ काफी हद तक कम होगी।
जादूगर सम्राट के शो में सीएम ने की शिरकत
मशहूर जादूगर सम्राट शंकर ने गेयटी थियेटर में बुधवार को जादू का खेल दिखाया। कार्यक्रम के दौरान जादूगर ने छोटे छोटे कपड़ों को इकट्ठा कर तिरंगा बनाया। वही खाली फ्रेम पर कपड़ा डालकर अपनी फोटों भी लोगों के सामने पेश किया। कार्यक्रम यही नही रुका हैरतअंगेज करतब आना तो बाकी थी।
सम्राट ने हवा में गिलास में जादूई तरीके से पानी को भरा। वही लड़की को सिंगल लकड़ी पर लड़की को हवा में चक्कर लगवाए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से लोगों का मनोरंजन होना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम को देखने के लिए स्थानीय लोगों सहित पर्यटक भी मौजूद रहे।
इससे पहले जादूगर सम्राट शंकर ने आंखो पर पट्टियां बांध कर मोटर साईकिल चलाने का हैरत अंगेज करतब दिखाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहिल मालपानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जादगूर सम्राट शंकर के इस करतब को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
सीएम को स्टेज पर पहनाई माला
गेयटी थियेटर में मैजिक शौ के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को स्टेज पर बुलाकर माला पहनाई एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रेडक्रास उपाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद रही।