सीएम वीरभद्र बोले, मेरे खिलाफ साजिश रचने वालों का होगा मुंह काला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई की चार्जशीट पर विपक्ष के हंगामे के बीच मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि वे अपने खिलाफ चल रहे मामलों की कानूनी लड़ाई जीतेंगे और षड्यंत्रकारी बेनकाब होंगे। जो लोग मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं उनका मुंह काला होगा।
सीएम बोले कि अरुण जेटली और धूमल परिवार ने उनके खिलाफ इसलिए ये साजिश रची कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन पर कार्रवाई की। सीएम वीरभद्र सिंह ने ये वक्तव्य सदन में विपक्ष के हंगामे के बीच दिया।
वीरभद्र सिंह ने कहा कि उनका राजनीतिक उत्पीड़न करने की कोशिश की जा रही है। जब धूमल सीएम थे तो उन्होंने उनके खिलाफ क्रिमिनल केस बनाए। उन्हें अदालत ने बाइज्जत बरी किया। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ कार्रवाई कर उन्होंने अपनी ड्यूटी निभाई है।
सीएम ने बताया किन किन ने मिलकर रची साजिश
पिछली सरकार ने भूस के भाव क्रिकेट एसोसिएशन को जमीन दी। उनका ये तरीका गलत था। क्रिकेट एसोसिएशन ने वहां होटल बनाया जो वहां बनकर तैयार है। इस जमीन को सरकार ने बिना पेड़ के बताया, जबकि 1500 दरख्त आज भी वहां खडे़ हैं।
ये सब अरुण धूमल, अनुराग ठाकुर, प्रेमकुमार धूमल और अरुण जेटली ने उनके खिलाफ साजिश रचकर किया है। तीन-तीन एजेंसियों को एक ही मामले में उनके खिलाफ जांच में लगाया गया है। ये आयकर विभाग, सीबीआई और ईडी हैं। ये बिच हटिंग नहीं तो क्या है। सीएम बोले कि वे इसे फेस करेंगे। अंत में सच्चाई की ही जीत होगी। जो एकजुट होकर इस षड्यंत्र में लगे हैं, उनको करारा जवाब मिलेगा।
स्वतंत्र नहीं है विपक्ष
राज्य विधानसभा के परिसर में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की ओर से सदन में जो कुछ भी होता है, वह धूमल के इशारे पर ही होता है। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष स्वतंत्र नहीं है। सीएम बोले कि उनके पास सैकड़ों करोड़ रुपये की संपत्ति है। पर छह करोड़ का मामला बनाकर उन पर झूठा मामला बनाया गया।
शांता कुमार की तारीफों के पुल बांधे वीरभद्र ने
अनौपचारिक बातचीत में सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि शांता कुमार भी मुख्यमंत्री रहे, मगर उन्होंने शालीनता से शासन किया। उनके साथ भी मतभेद रहे, पर झूठे मुकदमे उन्होंने कभी नहीं बनाए।
मोदी जी को भी जरूर पता होगा
क्या आप इस मामले को नरेंद्र मोदी के समक्ष रखेंगे? इस सवाल पर सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि मोदी जी को भी इसका जरूर पता होगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी के राज में ही ये सब हो रहा है। सीएम बोले कि कई राज आए और गए, मगर वे कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।
भाजपा के खिलाफ लाएंगे प्रिविलेज मोशन
सीएम बोले कि सदन के भीतर भाजपा के प्रदर्शन गुंडागर्दी की तरह था। भाजपा विधायक ने जो तोड़फोड़ की है, उसके खिलाफ विधानसभा में प्रिविजेज मोशन लाया जाएगा।