फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh statement over sca elections in colleges.

पढ़िए, छात्र संघ चुनावों पर क्या बोले सीएम वीरभद्र

Wed, 22 Jul 2015 06:22 PM IST
Updated Wed, 22 Jul 2015 06:22 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh statement over sca elections in colleges.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश विश्वविद्यालय और कॉलेजों में छात्र पहले अनुशासन में रहना सीखें, परिसर में हिंसा न हो तो छात्र संघ चुनाव पर विचार किया जाएगा। फीस कम करने के मसले पर सीएम ने कहा कि सरकार ने हाई पावर कमेटी बना दी है। उसकी रिपोर्ट पर विश्वविद्यालय प्रशासन ही फैसला लेगा। सरकार का इसमें कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन


प्रदेश विश्वविद्यालय के 46वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे वीरभद्र सिंह ने विश्वविद्यालय प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि छात्रावासों में हिंसा करने वालों को किसी सूरत में बक्शा न जाए। दो बार चेतावनी के बाद ऐसे छात्रों को तुरंत विवि से निष्कासित करें।

विज्ञापन

बोले, छात्र अनुशासन में रहकर करें सब कुछ

cm virbhadra singh statement over sca elections in colleges.

मुख्यमंत्री ने शैक्षणिक माहौल सुधारने, हिंसा मुक्त परिसर बनाने को उठाए कदमों पर तसल्ली जताई और कहा कि चंद वर्षों में विश्वविद्यालय गोल्डन जुबली मनाएगा। मैं चाहता हूं कि इस गोल्डन जुबली में विश्वविद्यालय ब्वॉय विद गोल्डन हार्ट पैदा करे। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे समय की कीमत समझें, शिक्षा ग्रहण करें, जीवन का आनंद भी लें, मगर यह सब अनुशासन में हो। राजनीति को पढ़ाई से जोड़ा जाना गलत है। शिक्षक पढ़ाने को एक व्यवसाय न मान उसे मिशन के रूप में ले, ट्रांसफर को अपना पेशा न बनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का सबसे अधिक ध्यान शिक्षा और कौशल विकास पर दे रही है। पिछले वित्त वर्ष में एक करोड़ बजट खर्च किया गया, जिसमें 10 से 35 साल तक के युवाओं के विशेष योजना चलाई गई। सरकार ने दूर दराज के क्षेत्रों में दर्जनों कॉलेज खोले। इन कॉलेजों में छात्राओं ने अधिक प्रवेश लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed