{"_id":"59b7e2f44f1c1bf07f8b655b","slug":"cm-virbhadra-singh-statement-over-retirement-from-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम का बड़ा बयान, बोले-रिटायरमेंट चाहता हूं, हाईकमान के कहने पर कर रहा हूं काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम का बड़ा बयान, बोले-रिटायरमेंट चाहता हूं, हाईकमान के कहने पर कर रहा हूं काम
ब्यूरो/अमर उजाला, बजौरा/सैंज (कुल्लू)
Updated Wed, 13 Sep 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि मैं 84 साल का हो गया हूं। रोज कहता हूं कि मुझे रिटायरमेंट चाहिए, लेकिन हाईकमान इंकार कर रहा है। उनके चलते रहने के निर्देश पर ही काम कर रहा हूं। पार्टी में युवा आगे आने चाहिएं। युवा और तर्जुबेकार के मिश्रण से ही अच्छी सरकार चलती है।
विज्ञापन
सिर्फ नए या पुराने लोगों से ही काम नहीं चलता है। एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि अध्यक्ष अध्यक्ष होता है और मुख्य नेता चुनाव लड़ते हैं। बजौरा में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी प्रजातांत्रिक होनी चाहिए। संगठन में जो लोग नामित होकर आ रहे हैं वे खुद ही मकरझंडू बन रहे हैं।
विज्ञापन
मुझे ऐसे लोगों की काबलियत पर शक नहीं है, लेकिन चुनाव भूलकर लोग एक-दो लोगों को मक्खन लगाकर पद हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक ईमानदार, जनता के हक और जनता के ही पिठ्ठू होने चाहिए न कि नेताओं के। विपक्ष के बयान पर सीएम ने कहा कि कांग्रेस खत्म होने वाली पार्टी नहीं है। सिर्फ दौर बदलते हैं। पार्टी मजबूत है।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि उन्हें विपक्ष के रेवड़ियों की तरह स्कूल बांटने की बात पर हंसी आती है। क्या भाजपा को विकास से दिक्कत है। भाजपा चाहती है कि प्रदेश में अंधकार व अज्ञानता हो और इसी अंधेरे में उनका टांका लग जाए। भाजपा बताए उन्होंने कितने मेडिकल कॉलेज खोले?
उधर, बंजार के सैंज में आयोजित जनसभा में वीरभद्र सिंह ने कहा कि बंजार की राजनीति घटिया रही है। अब वक्त बदल गया है। यहां मेरा जलसा निकलने पर महेश्वर सिंह पत्थर मारने के लिए बोरे भरकर लाते थे। लेकिन उनके बाजुओं में दम नहीं था। पत्थर तो मारते थे, लेकिन कभी हम तक नहीं पहुंचे।
खुशामद के आधार पर टिकट नहीं
वीरभद्र सिंह ने कहा कि मुझे सब पता है कौन कितने पानी में है। फट्टे और फोटो लगाकर पार्टी टिकट नहीं मिलती। खुशामद के आधार पर टिकट मिलना भी नहीं चाहिए। किसी व्यक्ति के प्रति वफादार होना टिकट देने का आधार नहीं होता है। राजनीति में सब पसंद है, खुशामद पसंद नहीं है। गुरुग्राम के एक स्कूल में हुई बच्चे की हत्या पर सीएम ने कहा कि सरकार चौकस है। कितनी भी पुलिस हो, चौकसी हो, कहीं न कहीं क्राइम हो जाता है। हिमाचल में क्राइम नियंत्रण में है।