{"_id":"aee61b0242682c93c90bd2df676315e4","slug":"cm-virbhadra-singh-statement-over-pm-narendra-modi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान करता हूं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान करता हूं'
ब्यूरो/अमर उजाला, सायरी (सोलन)
Updated Mon, 01 Dec 2014 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार होते हुए राज्य के बजट में कोई कटौती नहीं होगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद चाहे जो भी हों, लेकिन वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आदर करते हैं। भाजपा के कुछ नेता कह रहे है कि केंद्र में अब भाजपा की सरकार है, देखें वीरभद्र की कांग्रेस सरकार को कैसे बजट मिलता है।
विज्ञापन
कुछ नेता महज अफवाह उड़ा रहे हैं। उन्होंने ऐसे भाजपाई नेताओं को भारत का संविधान पढ़ने की सलाह दे डाली। मुख्यमंत्री सोलन में अपने प्रवास के दूसरे दिन सायरी विद्यालय के समीप आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने छोटे से सायरी कस्बे में करीब चार करोड़ के शिलान्यास और लोकार्पण किए। जिसमें बहुमंजिला स्कूल भवन, सड़क और लोनिवि विश्राम गृह की आधारशिला शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में स्कूल खोले हैं और भाजपा ने बंद किए हैं। तंज कसते हुए कहा कि अगर बचत करनी है तो शिक्षा के क्षेत्र में मत करो। इस मौके पर मंत्री धनीराम शांडिल मौजूद रहे। उन्होंने सायरी में आईटीआई खोलने की घोषणा की।
विज्ञापन
उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में लड़कों के मुकाबले लड़कियों के अव्वल रहने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए मौजूद महिलाओं को भ्रूण हत्या न करने का आग्रह किया। मंच से उन्होंने महिलाओं से हाथ खड़ा करके समर्थन की अपील की।
फैमिली प्लानिंग पर दिया बयान, लगे खूब ठहाके
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंच पर हो रही डिमांड पर खूब तंज कसा। कहा कि एक काम पूरा होता है तो इच्छा बढ़ जाती है। उसके बाद इच्छा फिर बढ़ जाती है। हां..फैमली प्लानिंग का ध्यान रखना। उसे अपनाना लेकिन इच्छा न बढ़ाना। इतना कहते ही पंडाल में खूब ठहाके लगे।