फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh statement over himachal vidhan sabha elections

मैं क्या, विक्रमादित्य भी लड़ेंगे विधानसभा चुनाव: वीरभद्र

Mon, 21 Nov 2016 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन/धर्मपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन/धर्मपुर Updated Mon, 21 Nov 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh statement over himachal vidhan sabha elections

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव जीतकर कांग्रेस सत्ता में फिर काबिज होगी। उन्होंने कहा कि मैं क्या, विक्रमादित्य सिंह भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। विक्रमादित्य कहां से लड़ेंगे, इसे जल्द तय कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सोलन ही नहीं, जहां से चाहें चुनाव लड़ सकते हैं। यह उनकी मर्जी पर है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को हिमाचल प्रदेश खेल सांस्कृतिक एवं पर्यावरण परिषद द्वारा शांति व एकता के लिए आयोजित टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि मोदी सरकार का यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया है।
विज्ञापन


इस मौके पर उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, मुख्य सचिव वीसी फारका, डीजीपी संजय कुमार आदि मौजूद रहे। आयोजन स्थल पर पाइनग्रोव स्कूल के चेयरमैन कैप्टन एजे सिंह ने सीएम का स्वागत किया। इस अवसर पर पाठशाला के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व महाभारत पर आधारित नाटक का मंचन भी किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेस इलेवन ने जीता फाइनल
अंतिम मैच प्रेस इलेवन और बोर्ड चेयरमैन 11 के बीच खेला गया। इसमें प्रेस 11 ने जीत हासिल की। एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का मुख्यमंत्री से परिचय करवाया। प्रेस इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर मे 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए।

बोर्ड एकादश की और से सुदेश चौहान ने 3 विकेट और रमेश चौहान ने 2 विकेट लिए। बोर्ड एकादश की टीम स्कोर का पीछा करते हुए 20 ओवर में 112 रन बनाकर आल आउट हो गई। प्रेस एकादश ने फाइनल 74 रन से जीत लिया। एसके बंसल और राजू बग्गा और अमित वर्मा ने प्रतियोगिता में अंपायरिंग की। अंत में सीएम ने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। 

अजय को जल्द मिलेगा कोई पोर्टफोलियो: सीएम
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमकाने वाले दभोटा के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर अजय ठाकुर को जल्द कोई पोर्टफोलियो दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि ही विल गेट वट ही डिजर्व। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अजय ठाकुर को एसोसिएशन की तरफ से 51 हजार रुपये का चेक दिया। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने एसोसिएशन अध्यक्ष विक्रमादित्य के माध्यम से एक लाख का चेक दिया। एसोसिएशन ने अपनी ओर से एक लाख का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया।


सरकार ने बढ़ाया खेल संघों का अनुदान  
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग राजनीति में हैं और अपने दैनिक जीवन में दिन-प्रतिदिन दबाव में रहते हैं, उनके लिए यह आवश्यक है कि इस तरह की प्रतियोगिता वर्ष में एक बार अवश्य हो। कहा कि विभिन्न खेल संघों को दिए जाने वाले अनुदान को सरकार ने बढ़ाया है। राज्य और जिलास्तरीय खेल संघों को दिए जाने वाले अनुदान को समय-समय पर बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed