फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh statement on schools.

कम बच्चों वाले स्कूलों पर सीएम का बड़ा बयान

Thu, 23 Apr 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, चिड़गांव Updated Thu, 23 Apr 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh statement on schools.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि ठियोग-हाटकोटी राष्ट्रीय राजमार्ग का विस्तार रोहड़ू तक करवाया जाएगा। कम बच्चों वाले स्कूलों को भी सरकार बंद नहीं करेगी। शिक्षकों के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा का विस्तार सरकार की पहली प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री बुधवार को चिड़गांव के दूरदराज रनोह गांव में स्कूल भवन के शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


रनोल गांव पहुंचने पर पंचायत प्रधान प्रेम राज मेहता ने मुख्यमंत्री का ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। इससे पहले मुख्यमंत्री रोहड़ू से रनोल तक सड़क से पहुंचे। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने सीएम का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने रनोल गांव में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवन, वन विश्राम गृह, रनोल कोयला संपर्क सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने देवता खंटू मंदिर व छकंडी का उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, हिमुडा उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ईश्वर दास छवारू पंचायत समिति अध्यक्ष रविंद्र रवि सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed