'धूमल जब भी सीएम बने मुझ पर झूठे केस बनाए, अब जनता तक पहुंचे सच्चाई'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सिरमौर दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पर तीखा हमला बोला। कहा कि धूमल, अनुराग और केंद्र के भाजपा नेता मुझे कांग्रेस का मजबूत खूंटा मानते हैं। इसीलिए मुझ पर झूठे केस बनाए जा रहे हैं।
धूमल जब भी सीएम बने, मेरे खिलाफ झूठे केस बनाए गए। वह इस मामले को कभी सार्वजनिक मंच पर नहीं लाना चाहते, लेकिन पर्दे के पीछे की यह सच्चाई आम जनता तक पहुंचनी चाहिए। शिलाई और कफोटा में जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि ट्रांसगिरी को जनजातीय घोषित करने का मसला केंद्र को भेजा है।
कहा कि मेरी पीढ़ी 121वीं पीढ़ी है। मुझे भारत सरकार से जमीन मिली है। वह भी उतनी नहीं रही। सीलिंग एक्ट में भारी मात्रा में जमीन कट गई। भाजपा सरकार ने करोड़ों की जमीन महज एक रुपये की लीज पर दी है।
कानून के दायरे में बने स्टेडियम
सीएम ने कहा वह खेलकूद के खिलाफ नहीं हैं। हर जिले में स्टेडियम बनने चाहिए, लेकिन कायदे कानून के दायरे में रहकर। भाजपा हमेशा क्षेत्रवाद की राजनीति करती है। जब भी चुनाव आए वह क्षेत्रवाद के आधार पर लोगों से वोट लेते हैं।
लोगों से झूठे वायदे किए जाते हैं। बाद में सब भुला दिया जाता है। आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि जहां भी पानी की कमी चल रही है, सरकार उसे हर हाल में पूरा करेगी। जिला सिरमौर में भाजपा विधायक विकास करवाने में नाकाम रहे हैं।
वे जनता के मुद्दे नहीं उठा पाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ट्रांसगिरी को जनजातीय घोषित करने के मामले में गंभीर नहीं है। केवल सुरखियां बटोरने को बयानबाजी तक सीमित रहे। कहा कि सरकार ने ट्रांसगिरी को जनजातीय घोषित करने की प्रपोजल केंद्र को भेजी है।