फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh statement on opposition at mandi.

वीरभद्र बोले, मुंगेरीलाल के सपने देख रहे विपक्ष के लोग

Thu, 15 Oct 2015 06:28 PM IST
Updated Thu, 15 Oct 2015 06:28 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh statement on opposition at mandi.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंडी में कहा कि किसी व्यक्ति के चाहने से सरकार सत्ता से नहीं हटती। लोकतंत्र में जनता के वोट से ही सरकार बनती है और सत्ता से बाहर होती है। उनकी सरकार को हटाने के लिए विपक्ष के कुछ लोग मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं, जो पूरे नहीं होंगे।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। विपक्षी विधायक चुनाव से पहले इस तरह की बातें करें तो लगता है कि उन्हें लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। वीरवार को मंडी के चौहाटा में मुख्यमंत्री ने एशियन डेवलपमेंट बैंक की वित्तीय सहायता से करीब 33.25 करोड़ की लागत से ऐतिहासिक धरोहरों की मरम्मत और शहर के सौंदर्यीकरण के लिए होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर आयोजित ग्रामीण महिला मंडल स्वच्छता पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वे किसी व्यक्ति के कहने से मुख्यमंत्री नहीं बने हैं। बल्कि प्रदेश की जनता, कांग्रेस पार्टी और पार्टी के चुने हुए विधायकों ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया है। भाजपा में अंतर्कलह हो सकती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी लाडली योजना सराहनीय

cm virbhadra singh statement on opposition at mandi.

मुख्यमंत्री ने घटते लिंगानुपात पर चिंता जताते हुए कहा कि कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अभियान चला कर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। जिसमें महिलाओं को आगे आना चाहिए। कन्या भ्रूण हत्या के मामले में सरकार दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने जिला प्रशासन के ‘मेरी लाडली’ कार्यक्रम की पहल की सराहना की।

समारोह में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा, पूर्व सांसद एवं रेडक्रास सोसायटी की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार रंगीला राम राव, उपायुक्त संदीप कदम, पुलिस अधीक्षक प्रेम कुमार ठाकुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed