'धूमल से औपचारिक वार्ता, राजनीतिक अर्थ न निकालें'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि ओकओवर में भाजपा विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनकी औपचारिक बातचीत हुई है। विधानसभा का सत्र आरंभ होने से पहले मुख्यमंत्री विपक्ष के नेता से मिलकर बातचीत करते ही हैं। इसका कोई राजनीतिक अर्थ नहीं लगाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह वीरवार को हेलीकॉप्टर से शिंगला हैलीपैड पर दोपहर 1:05 पर पहुंचे।
इस दौरान मीडिया की ओर से पूछे गए सवाल कि पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल से सरकारी आवास ओकओवर में हुई बातचीत में कोई राजनीति एजेंडा भी शामिल था, इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि धूमल से बातचीत में कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं था। हर बार विस सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री की विपक्ष के नेताओं से औपचारिक बातचीत होती है।
शीतकालीन सत्र पर भी बोले सीएम
एक अन्य सवाल कि इस बार शीतकालीन सत्र में कोई महत्वपूर्ण मामला लाया जाना है, जिसके लिए विपक्ष के नेता के साथ बैठक करनी पड़ी। इसके जवाब में वीरभद्र सिंह ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। शीतकालीन विस सत्र में किसी अहम मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। उल्लेखनीय है कि विधानसभा सत्र से एक दिन पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष की विधानसभा परिसर में बैठकें होती रही हैं।
इनमें सत्ता पक्ष और विपक्ष सदन में एक-दूसरे पर तीखे हमले को लेकर रणनीति बनाते रहे हैं। शीत सत्र से पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रेम कुमार धूमल से बातचीत के कई अर्थ लगाए जा रहे हैं। इससे पहले शिंगला हैलीपैड में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के स्वागत के लिए फूलमालाएं लेकर कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।