फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh statement on environmental day

'आदतों में बदलाव लाओ, तभी बचेगा पर्यावरण'

Sun, 05 Jun 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 05 Jun 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh statement on environmental day
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के सभागार में प्रदर्शनी को देखते मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार समृद्ध जैव संसाधनों के संरक्षण के प्रति वचनबद्ध है। सरकार विकास गतिविधियों के लिए पर्यावरण को होने वाले नुकसान पर कभी समझौता नहीं करेगी। मुख्यमंत्री रविवार को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के सभागार में राज्य विज्ञान तकनीकी एवं पर्यावरण परिषद की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा विश्व पर्यावरण दिवस हमें अपने आप तथा अन्य को पर्यावरण के महत्व को याद दिलाता है। सरकार ने राज्य में वन्य जीवों के संरक्षण के लिए दो राष्ट्रीय पार्कों, तीस वन्य जीव सेंचुरी और तीन कंजरवेशन रिजर्व स्थापित किए हैं। वीरभद्र सिंह ने अवैध वन्य प्राणी व्यापार के लिए जीरो टॉलरेंस अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी आदतों तथा रुचियों में बदलाव लाना होगा ताकि वन्य जीव उत्पादों की मांग कम हो सके।
विज्ञापन


वन्य जीव उत्पादों के बढ़ते व्यापार से बहुमूल्य जैव विविधता व प्राकृतिक धराहरों को नुकसान पहुंचा है और बहुत सी प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर आ गई हैं। मुुख्यमंत्री ने कहा कि हमें उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का किफायती से उपयोग करना चाहिए ताकि इन्हें भविष्य की पीढ़ियों की समृद्धि के लिए संरंक्षित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर परिषद के सहयोग से लगभग 40 स्कूलों के 700 छात्रों द्वारा लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए रैली भी निकाली गई। वन मंत्री  ठाकुर सिंह भरमौरी , नगर निगम के महापौर संजय चौहान , राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष  केवल सिंह पठानिया प्रधान सचिव वन एवं पर्यावरण  आरडी धीमान सहित कई लोग मौजूद रहे।

इन्हें मिला पुरस्कार

पेंटिंग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में जेसीबी पब्लिक स्कूल शिमला के रजत शर्मा पहले, राजकीय हाई स्कूल अनाडेल के मनीष दूसरे और डीएम स्कूल न्यू टूटू के चेतन पंत तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में राजकीय हाई स्कूल जाखू के विकास कुमार को पहला, राजकीय हाई स्कूल भरारी की दीक्षा कंवर को दूसरा तथा डीएवी स्कूल न्यू शिमला की काव्या अग्रवाल को तीसरा पुरस्कार मिला।

ग्रीटिंग कार्ड डिजाइनिंग प्रतियोगिता में आर्य गर्ल्स स्कूल शिमला की मानसी को पहला, मेहली राजकीय हाई स्कूल की ईशा को दूसरा व डीएवी पब्लिक स्कूल न्यू शिमला की शिवानी को तीसरा, बेस्ट क्लीन ग्रीन प्रतियोगिता की सरकारी स्कूल श्रेणी में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पोर्टमोर को पहला, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल छोटा शिमला को दूसरा व राजकीय मिडिल स्कूल कनलोग ने तीसरा पुरुस्कार जीता।

प्राइवेट स्कूल केटेगरी में कान्वेंट आफ जीसस एंड मैरी स्कूल पहले, ऑकलैंड हाउस स्कूल दूसरे और लॉरेटो स्कूल भरारी तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, बेस्ट टर्न आउट स्कूल रैली में हिमालयन पब्लिक स्कूल अपर कैथू पहले, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंड्री स्कूल बालूगंज दूसरे और गवर्नमेंट हाई स्कूल टूटी कांडी तीसरे, बेस्ट ईको क्लब आफ द स्टेट में ऊना के अशोका ई क्लब गर्वनमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कंगर पहले, सोलन के एमआरए डीएवी पब्लिक स्कूल दूसरे और त्रिनभ ईको क्लब गवर्नमेंट सीनियर


सेकेंडरी स्कूल सोलन तीसरे, बेस्ट नैक रिपोर्ट श्रेणी में हरित ईको क्लब राजकीय मिडिल स्कूल चंबा पहले, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ज्योरी दूसरे व राजयकी मिडिल स्कूल निमला कुल्लू तीसरे, क्लीन एंड ग्रीन वार्ड प्राइज फार सफाई कर्मचारी में दीप कुमार को पुरुस्कार मिला। वहीं, कल्चरल प्रोग्राम स्किट्स और सरस्वती वंदना में डीएवी स्कूल न्यू शिमला, जीएचएस अनाडेल को दूसरा व राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल पोर्टमोर को तीसरा पुरस्कार मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed