फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh statement on dalailama issue.

दलाई लामा तो शांतिदूत है, बदतमीज है भाजपा: वीरभद्र

Tue, 17 Nov 2015 08:49 PM IST
Updated Tue, 17 Nov 2015 08:49 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh statement on dalailama issue.

बिहार चुनाव पर धर्मगुरु दलाई लामा के बयान पर भाजपा की तीखी बयानबाजी पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि भाजपा बदतमीज है। दलाई लामा दुनिया में शांतिदूत हैं और धर्मशाला में उनका रहना हिमाचल के लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री लाला लाजपत राय की पुण्य तिथि पर मंगलवार को शिमला के रिज मैदान में श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा नेताओं को दलाई लामा के बारे में सोच-समझकर बयान देना चाहिए। भाजपा नेताओं ने दलाई लामा के बिहार चुनाव पर दिए बयान पर आपत्ति जाहिर की थी। दलाई लामा ने मीडिया में बयान दिया था कि राज्य में धर्मनिरपेक्षता की जीत हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने भारत की हजारों साल पुरानी सहिष्णु संस्कृति और परंपरा का जिक्र करते हुए कहा था कि नतीजे से यह साबित होता है कि बड़ी संख्या में हिंदुओं में शांति और भाईचारे पर ही भरोसा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने इस टिप्पणी को गैर जरूरी बताया। उन्होंने कहा था कि दलाई लामा ने भारत में शरणार्थी की अपनी स्थिति को भुला दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने ही नेता वीरभद्र को कुर्सी से उतारने में लगे: धूमल

cm virbhadra singh statement on dalailama issue.

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि हिमाचल की राजनीति को वीरभद्र सिंह ने अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया है। धूमल ने मंगलवार को ऊना में पत्रकार वार्ता में कहा कि वीरभद्र केवल आरोप लगाने एवं ओछी भाषा बोलने में माहिर है। वास्तव में प्रदेश की राजनीति मेरे आने से नहीं, बल्कि वीरभद्र के कृत्यों से खराब हुई है।

शिमला की रैली में कांग्रेस के कुछ नेता ज्यादा बोल रहे थे और कूद-कूद कर समर्थन दे रहे थे। इन सब नेताओं की असलियत जानता हूं। शिमला के चौड़ा मैदान में समर्थन देने वाले नेता ही दिल्ली में वीरभद्र को कुर्सी से उतारने की लड़ाई लड़ते हैं। एक तरफ समर्थन दूसरी तरफ कहते हैं, एनडीए सरकार वीरभद्र मामले में करती कुछ नहीं।

धूमल ने कहा कि एक वकील ने मेरे परिवार की गलत संपत्ति की लिस्ट सरकार को दी है। यह लिस्ट कैसे टाइप हुई, किसने की, यह सब मालूम है और अब उस शिकायत के आधार पर अधिकारियों से मामला दर्ज करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। अधिकारियों को यहां तक निर्देश दिए जा रहे हैं कि किसी और की संपत्ति को ही मेरी दिखा दें। अधिकारी निष्पक्षता से काम करेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है।

वीरभद्र का यह कहना कि मुझे साबुन की तरह धोया जा रहा है, हास्यास्पद है। वीरभद्र को मालूम होना चाहिए कि घिसता सिर्फ साबुन ही है, कोई ओर वस्तु घिसती नहीं है। कुछ समय पहले तक वीरभद्र यह प्रचार करते थे कि धूमल परिवार को दिल्ली में कोई पूछता नहीं है। अब वीरभद्र बताएं कि हमारी कौन सी पहुंच से उनपर कार्रवाई हो रही है।

पंचायत चुनाव में भ्रष्टाचार को बनाएंगे मुद्दा: रणधीर

cm virbhadra singh statement on dalailama issue.

पंचायत चुनाव में भाजपा भ्रष्टाचार को अहम मुद्दा बनाएगी। प्रदेश भाजपा महामंत्री रणधीर शर्मा ने कहा कि तीन वर्ष के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने भाजपा से संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों को फंसाया है। इसको भी भाजपा चुनावी मुद्दा बनाएगी। पंचायत और नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। जिलों में बैठकें करने का फैसला लिया गया है।

ये 18 से 20 नवंबर तक चलेंगी। इनमें भाजपा प्रदेश प्रभारी, राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। तीन दिवसीय प्रदेश प्रवास के दौरान भाजपा के प्रदेश प्रभारी जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव को लेकर संबोधित करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती सहित संगठन मंत्री और लोकसभा प्रभारी भी उपस्थित रहेंगे।

18 नवंबर को सोलन में सुबह 10 बजे और इसी दिन 2 बजे शिमला पार्टी कार्यालय चक्कर में बैठक होगी। 19 नवंबर को नगर परिषद कमेटी हाल बिलासपुर में सुबह 10 बजे बैठक होगी। प्रशासनिक जिला मंडी की बैठक होटल ब्यास व्यू सुंदरनगर में इसी दिन 2 बजे होगी। 20 नवंबर को कांगड़ा-चंबा जिले में होटल सागर गेलोरी और मटौर (कांगड़ा) में 2 बजे बैठक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed