{"_id":"ea3fb6f4350097e61438252e4ad15f3d","slug":"cm-virbhadra-singh-statement-on-dalailama-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मगुरू दलाईलामा पर सीएम वीरभद्र का बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मगुरू दलाईलामा पर सीएम वीरभद्र का बड़ा बयान
ब्यूरो/अमर उजाला, मैकलोडगंज
Updated Wed, 10 Dec 2014 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मगुरू दलाईलामा को मिले नोबेल पीस प्राईज की सिल्वर जुबली पर लिटिल ल्हॉसा मैकलोडगंज में अंतरराष्ट्रीय हिमालयन फेस्टिवल का आगाज हुआ। हिमालयन फेस्टिवल के इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरक्त की।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय हिमालयन उत्सव के मौके पर शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, पर्यटन निगम के उपाध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया, विधानसभा के डिप्टी स्पीकर तेजवंत सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारियों ने भी हिमालयन उत्सव में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बौद्ध मठ चुगंला खांग में शुरू हुए समारोह के चलते तिब्बती पीएम सिक्योंग, केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के अधिकारियों सहित तिब्बती सांसदों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। बौद्ध मठ में समारोह में मौजूद तिब्बती एवं स्थानीय दर्शकों ने तिब्बती राष्ट्रगान गाकर तिब्बत में आत्मदाह करके जान गंवाने वाले शहीद तिब्बतियों की याद में एक मिनट का मौन भी रखा।
विज्ञापन
समारोह के चलते मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व अन्य नेताओं ने निर्वासित तिब्बती सरकार के जारी पोस्टर का विमोचन भी किया। समारोह के दौरान प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री वीरभद्र ने निर्वासित सरकार को अंतरराष्ट्रीय हिमालयन उत्सव के आगाज पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि धर्मगुरू दलाईलामा समूचे राष्ट्र के लिए किसी गौरव से कम नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि धर्मगुरू को मिले नोबेन पीस प्राईज के सराहनीय सम्मान पर हम समूचे प्रदेशवासियों की तरफ से उनका सत्कार करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान दलाईलामा को लंबी आयु प्रदान करे। समारोह के दौरान तिब्बती स्कूली छात्रों ने गद्दी एवं तिब्बती लोकनृत्य की प्रस्तुति देकर मंदिर परिसर में मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया।