फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh statement on congress mission repeat.

सीएम का दावा, कोई नहीं रोक सकता 'मिशन रिपीट'

Tue, 17 Nov 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 17 Nov 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh statement on congress mission repeat.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पूरी कार्य योजना बनाकर मिशन रिपीट पर काम कर रही है। यह भाजपा के मिशन रिपीट की तरह नहीं है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार के विकासात्मक कार्यों को आम जनता तक पहुंचाएंगी। इसके साथ-साथ भाजपा के कारनामों को जनता के समक्ष उजागर करेगी। वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की ओर से तरह तरह के जो लांछन लगाए जा रहे हैं वे निराधार हैं।

विज्ञापन


इससे कांग्रेस के मिशन रिपीट पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। कांग्रेस सरकार विकास अभियान को आगे भी जारी रखने के लिए हिमाचल की जनता से समर्थन मांगेगी। शिमला के चौड़ा मैदान में युवा कांग्रेस की रैली में मिशन रिपीट की बात कही गई है। पूर्व में भाजपा ने मिशन रिपीट की बात कही थी। इसे लेकर पूछे गए प्रश्न में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता बड़बोले हैं।
विज्ञापन


जो सत्ता में आने का सपना देखते हैं। हिमाचल में कांग्रेस पार्टी के इस मिशन रिपीट को कोई नहीं रोक सकता। प्रदेश सरकार आगामी दो साल में हिमाचल में हरहाल में 25 हजार नौकरियां देगी। योजना के तहत ही युवा कांग्रेस की रैली में इसकी घोषणा की गई है। प्रदेश के विभिन्न विभागों में यह पद नियमानुसार भरे जाएंगे। हिमाचल के बेरोजगारों को सरकारी क्षेत्रों में रोजगार देने के लिए यह घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed