फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Virbhadra Singh Statement on Baba Amardev Dispute.

बाबा और जनता के बीच जारी विवाद पर सीएम ने दिया बड़ा बयान

Sun, 14 May 2017 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
ब्यूरो/अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर) Updated Sun, 14 May 2017 11:19 AM IST
विज्ञापन
CM Virbhadra Singh Statement on Baba Amardev Dispute.

बाबा अमरदेव और स्‍थानीय जनता के बीच जारी विवाद को लेकर सीएम वीरभद्र सिंह ने बड़ा बयान दिया है। ठियोग दौरे पर गए सीएम वीरभद्र सिंह ने इस मामले में माकपा पर भी निशाना साधा है।

विज्ञापन


सोलन में बाबा अमरदेव के मामले में जब उनसे पूछा गया कि माकपा भाजपा और कांग्रेस दोनों पर निशाना साध रही हैं तो उन्होंने कहा कि माकपा तो भगवान को भी नहीं मानती है। बाबा अमरदेव और जनता के बीच कुछ गलतफहमी है, जो जल्द दूर हो जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ठियोग सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की बात को टाल गए। पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी सेब के पौधों में फूल नहीं आए हैं और आप वृक्ष की बात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस संगठन के चुनावों पर सीएम बोले - चुनाव प्रदेश में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में हो रहे हैं। जहां तक विधानसभा चुनावों की बात है, वह जनता के हाथ में है। 

ठियोग में सीएम वीरभद्र सिंह ने सुनीं लोगों की समस्याएं

CM Virbhadra Singh Statement on Baba Amardev Dispute.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने नारकंडा दौरे के दौरान ठियोग लोक निर्माण विभाग के परिधि गृह में चायपान किया। उनके साथ आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह भी मौजूद रही। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को भी सुना।

चिखड़ पंचायत के प्रधान ने नप की ओर से खुले में फेंकी जा रही गंदगी को लेकर शिकायत की। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं ने पुख्ता इंतजाम किए थे। वाद्य यंत्रों और फूल मालाओं के साथ कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के सामने कई मांगें भी रखी। परिधि गृह में मुख्यमंत्री ने हिम चंपा का पौधा रोपा। इस दौरान कांग्रेस के ब्रह्मानंद शर्मा, शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील शर्मा, ठियोग-कुमारसैन ब्लॉक कांग्रेस युकां अध्यक्ष राकेश वर्मा, डीसी रोहन चंद ठाकुर आदि उपस्थित रहे। 

मुख्यमंत्री का दौरा रहा फ्लॉप : भाजपा

CM Virbhadra Singh Statement on Baba Amardev Dispute.

भाजपा मंडल जुब्बल-नावर-कोटखाई ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जुब्बल दौरे को फ्लॉप करार दिया है। भाजपा नेताओं ने कहा मुख्यमंत्री को चुनावी वर्ष में जनता को गुमराह करने के लिए जुब्बल क्षेत्र के दौरे पर लाया गया है। कांग्रेस के कार्यकाल में विकास कार्य ठप पडे़ हुए हैं। 

भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल जबैईक, महामंत्री सतीश राकेश, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कुलविंदर भिखटा, जिला सह मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा ने कहा कि अणु में सब्जी मंडी के नाम पर एक लेंटर का उद्घाटन करवा दिया। यहां पर सुविधाओं का अभाव है।

जुब्बल तहसील में छह  महीनों से तहसीलदार सहित दस पटवारियों के पद खाली हैं। मुख्यमंत्री से उप तहसील की घोषणा करवाना केवल एक चुनावी स्टंट हैं। उन्होंने कहा पूर्व भाजपा कार्यकाल में व्यवहारिक तौर पर सरस्वतीनगर में नायब तहसीलदार के कार्यालय खोल गया था। नायब तहसीलदार ने बैठना भी शुरू कर दिया था। कांग्रेस ने सरकार बनने पर तहसीलदार के कार्यालय को वहां से उठा दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed