फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh statement on apple tree cutting.

पढ़िए, सेब के बगीचे काटने पर क्या बोले सीएम वीरभद्र?

Wed, 22 Jul 2015 09:11 AM IST
Updated Wed, 22 Jul 2015 09:11 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh statement on apple tree cutting.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि सेब से लदे पेड़ों को काटने का आदेश गलत और कठोर है। हिमाचल सरकार बुधवार को हाई कोर्ट में इस फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करने जा रही है। राज्य सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीति तो छोटे कृषकों को भूमि प्रदान करने की रही है।

विज्ञापन


फलदार पौधों को काटने की बात कहां लिखी गई है। अगर छोटे बागवानों के अवैध कब्जे पाए भी जाते हैं तो पेड़ों को काटने जरूरत क्या है। प्रदेश सरकार की वन भूमि पर अगर अवैध घर भी हो तो उसे मौका दिया जाता है। हम भी चाहते हैं कि हिमाचल ग्रीन हो। अगर कल पैमाइश में ये कब्जे सही निकलते हैं तो काटे पेड़ों का क्या होगा।
विज्ञापन


बताते चलें कि हिमाचल हाईकोर्ट ने जंगल की जमीन में अतिक्रमण कर लगाए गए सभी पौधों को काटने के आदेश दिए हैं। इसके तहत वन विभाग पूरे प्रदेश में सेब से लदे पेड़ काटने का अभियान शुरू कर दिया है। जिससे अवैध कब्जादारों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायकों ने उठाया सेब कटान का मामला

cm virbhadra singh statement on apple tree cutting.

नई दिल्ली से लौटते ही सीएम से बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स, मुख्य संसदीय सचिव कृषि रोहित ठाकुर, विधायक नंद लाल, मोहन लाल ब्राक्टा, पूर्व विधायक डॉ. सुभाष मंगलेट आदि नेताओं ने भेंट की और सेब से लदे पेड़ों के अंधाधुंध कटान पर चिंता जताते हुए छोटे बागवानों को राहत देने का मामला उठाया।

भाजपा ने पैदा की मौजूदा स्थिति
सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि पेड़ कटान पर मौजूदा स्थिति भाजपा ने ही पैदा की है। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में जब राजन सुशांत राजस्व मंत्री थे तो उन्होंने लोगों को अवैध कब्जों के लिए प्रेरित किया। उस समय जिन्होंने कब्जे नहीं किए थे, उन्होंने भी धड़ाधड़ वन भूमि कब्जाई। एक लाख से अधिक आवेदन आज भी पेंडिंग हैं। अगर ऐसा गलत आश्वासन न दिया गया होता तो यह नौबत न आती।

सीबीआई जांच पर सीएम ने जताया संदेह

cm virbhadra singh statement on apple tree cutting.

पूर्व सीएम धूमल के मामले को सीबीआई जांच के लिए भेजने पर अब तक निर्णय नहीं हो पाने पर वीरभद्र ने कहा कि इस पर फैसला जल्द होगा। हालांकि, उन्होंने सीबीआई जांच पर भी संदेह जताया। उन्होंने केंद्र से अपील की कि सीबीआई ने ओवर द ईयर स्टैंडर्ड का काम किया है।

ऐसी एजेंसियों से कोई भी ऐसा काम नहीं होना चाहिए, जिससे इसकी विश्वसनीयता पर संदेह खड़ा हो। वह तो खुद इसे फेस कर चुके हैं। जो मामला सीबीआई ने रिजेक्ट किया था उसे फिर सीबीआई खोल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed