फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Virbhadra singh records statement in defamation case against Dhumal

मानहानि केस में सीएम ने दर्ज कराए बयान

Sat, 21 Jun 2014 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 21 Jun 2014 10:09 PM IST
विज्ञापन
CM Virbhadra singh records statement in defamation case against Dhumal

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और उनके बेटों अनुराग ठाकुर एवं अरुण धूमल के खिलाफ दर्ज आपराधिक मानहानि मामले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने बयान दर्ज करवाए।

विज्ञापन


वह शनिवार दोपहर बाद चक्कर स्थित जिला कोर्ट परिसर पहुंचे और मुख्य दंडाधिकारी न्यायाधीश ज्योत्सना डढवाल के कोर्ट में बयान दर्ज करवाए। मुख्यमंत्री ने करीब 4 घंटे तक बयान दर्ज करवाया।
विज्ञापन


अब कोर्ट इस केस में संज्ञान लेने पर विचार करेगा और इसके बाद दूसरे पक्ष को समन जारी होंगे। चंबा का साईकोठी प्रोजेक्ट वकामुल्ला चंद्रशेखर को देने और बाद में उनसे लोन लेने के प्रकरण पर भाजपा नेता अरुण जेटली, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और उनके पुत्रों ने वीरभद्र सिंह पर कई आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आरोपों को झूठा बताते हुए वीरभद्र सिंह ने 16 जनवरी, 2014 को चारों के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज किया था।

बाद में अरुण जेटली के केंद्रीय वित्त मंत्री बनने के बाद वीरभद्र सिंह ने उनके खिलाफ केस वापस ले लिया था, लेकिन धूमल और उनके पुत्रों के खिलाफ मामला जारी रखने का फैसला किया था।


अब इस मामले में उनके बयान दर्ज हुए हैं। कोर्ट परिसर में वीरभद्र सिंह के साथ सहकारी बैंक के अध्यक्ष हर्ष महाजन, प्रदीप वर्मा, उनके वकील सत्येन वैद्य, अजय कोछड़ और धीरज भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed