फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Virbhadra Singh reaction on PM Modi statement on POK.

पीओके मामले पर पीएम मोदी के समर्थन में आए सीएम वीरभद्र

Sun, 14 Aug 2016 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 14 Aug 2016 10:03 AM IST
विज्ञापन
CM Virbhadra Singh reaction on PM Modi statement on POK.
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

बलूचिस्तान मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान के भीतर बीते वर्षों में लोगों का बहुत दमन हुआ है। सैकड़ों-हजारों लोग मारे गए हैं। पाक अधिकृत कश्मीर में भी लोगों का दमन हो रहा है।

विज्ञापन


जाखू में चिल्ड्रन पार्क लोकार्पण को पहुंचे सीएम ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि रियो ओलंपिक में केंद्रीय मंत्री का पर्यटकों वाला व्यवहार अशोभनीय है। हमारे मंत्री या डेलीगेशन विदेश जाते हैं तो उन्हें वहां आत्म संयम के साथ वहां के प्रोटोकोल के मुताबिक काम करना चाहिए।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि हिमाचल में गौ संवर्धन बोर्ड की स्थापना की गई है, जिसके वह खुद अध्यक्ष हैं। गौ रक्षा होनी चाहिए। उन्होंने दलितों पर हो रहे हमलों को शर्मनाक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कई लोग चमड़े से जुड़ा कार्य आदिकाल से कर रहे हैं। उन्हें और उनके व्यवसाय को सम्मान मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री के दलितों पर आए बयान पर सीएम ने कहा कि पब्लिक फोरम के साथ ऐसा बयान लोकसभा में भी आता तो अच्छा होता।

खेल विधेयक पर जल्द स्थिति स्पष्ट करेगी सरकार

CM Virbhadra Singh reaction on PM Modi statement on POK.
सीएम ने कहा कि राजभवन से खेल विधेयक पर फैसला नहीं हो पाया है। - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने कहा कि राजभवन से खेल विधेयक पर फैसला नहीं हो पाया है। अब सरकार को इसका क्या करना है, इस पर जल्द स्थिति साफ होगी। उन्होंने मजाकिया लहजे में बताया कि इस बारे में सरकार के अगले कदम का जल्दी अनावरण किया जाएगा।  

एनडीए सरकार में जीएसटी की वाहवाही कर रहे पीएम  
मुख्यमंत्री ने एक सवाल पर कहा कि पीएम को सीएम रहते हुए जीएसटी पर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। वह एनडीए सरकार के आते ही इसकी वाहवाही करने लगे।

हमने देश में सबसे नरम टीसीपी एक्ट लाया
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार ने देश में सबसे नरम टीसीपी एक्ट लाया है। उन्होंने कहा कि सरकार अधिकतर निर्माण कार्यों को नियमित कर रही है। अगर इसका भी भाजपा विरोध करे तो यह उसकी पुरानी आदत है।

जाखू के लिए सीएम वीरभद्र ने की बड़ी घोषणाएं

CM Virbhadra Singh reaction on PM Modi statement on POK.
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कार्यक्रम के दौरान प्रशासन को 500 के बजाय 1500 रोपने की हिदायत दी। - फोटो : अमर उजाला

जाखू मंदिर के समीप गाड़ियों के लिए बड़ी पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और सैलानियों के लिए मंदिर में कैफेटेरिया और सराय भी बनाई जाएगी। जाखू पहुंचने वाले सभी रास्तों को चौड़ा किया जाएगा।

शनिवार को जाखू में वनीकरण अभियान के शुभारंभ के अवसर पर इसके लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जिला प्रशासन को मंदिर के आसपास की भूमि का अधिग्रहण करने के आदेश दिए। पार्किंग स्पेस बढ़ने से मौजूदा पार्किंग में अधिक गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी और जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। जाखू रोपवे शुरू होने के बाद जाखू में सैलानियों की आमद में बढ़ोतरी के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को इसे लेकर आदेश जारी किए हैं।

500 नहीं 1500 पौधे लगाओ : सीएम
जिला प्रशासन ने वनीकरण अभियान में 500 पौधे रोपने का प्रावधान रखा था। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कार्यक्रम के दौरान प्रशासन को 500 के बजाय 1500 रोपने की हिदायत दी।

औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही चलेगा जाखू रोपवे : वीरभद्र

CM Virbhadra Singh reaction on PM Modi statement on POK.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि जाखू रोपवे को तमाम तकनीकी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शुरू किया जाएगा। शहर की जनता और टूरिस्टों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। निर्धारित मानकों पर खरा उतरने के बाद ही रोपवे को आम पब्लिक और पर्यटकों के लिए शुरू किया जाएगा। जल्द ही ये सारी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद जाखू रोपवे के उद्घाटन के लिए शहर के लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। मुख्यमंत्री ने कमरों का निरीक्षण भी किया। छह कमरों वाले पुजारी आवास में किचन बाथरूम सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है।

चिंता मत करो, अगली बार कांग्रेस के होंगे मेयर- डिप्टी मेयर
जाखू मंदिर में कार्यक्रम के दौरान शहर के कई लोगों ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि, अब आप लोग चिंता न करें, अगली बार मेयर, डिप्टी मेयर कांग्रेस के होंगे और लोगों की हर समस्या का निदान किया जाएगा।

विरोध के सिवा बीजेपी को और आता ही क्या है
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि विरोध के सिवा बीजेपी को और कुछ नहीं आता। कांग्रेस ने टीसीपी एक्ट को सरलतम बनाया है। ऐसा एक्ट पूरे देश में कहीं नही है। एक्ट के तहत जितने भी निर्माण हैं, चाहे वह वैध है या अवैध उन्हें पूरी तरह रेगुलराइज किया जाएगा।

पुरानी यादें की ताजा : कहा, स्कूल टाइम में जब वक्त मिलता, जाखू आता था
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल टाइम में जब भी वक्त मिलता था, अपने दोस्तों के साथ जाखू आया करता था। हालांकि उस समय जाखू पहुंचना आसान नहीं था। सरकार के प्रयासों से अब जाखू पहुंचना आसान हो गया है। इसे और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed