{"_id":"56dbb23e4f1c1b1c2d8b4f74","slug":"cm-virbhadra-singh-on-rohru-visit-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम वीरभद्र रोहड़ू में करेंगे करोड़ों के शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम वीरभद्र रोहड़ू में करेंगे करोड़ों के शिलान्यास
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहडू
Updated Sun, 06 Mar 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह एक दिवसीय रोहडू दौरे पर रविवार को पहुंचेंगे। इस दौरान वे यहां पर करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले पुल व भवनों के शिलान्यास करेंगे। सुबह ग्यारह बजे वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मचौती के भवन का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
उसके बाद करीब पैंतीस करोड़ की लागत से बनने वाले सिविल अस्पताल रोहडू के नए ब्लॉक का शिलान्यास बारह बजे तय किया गया है। करीब एक बजे समोली में जन सभा व इससे पहले समोली बाईपास पुल का शिलान्यास रखा गया है।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्यमंत्री रोहडू में लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे। कांग्रेस मंडल महासचिव दिनेश चौहान ने कहा मुख्यमंत्री के साथ क्षेत्र के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, कांग्रेस मंडल के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन