फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh on a visit to sirmour himachal pradesh.

'रेणुका बांध के लिए खरीदी जमीन में बड़े स्तर पर हुई गड़बड़ी'

Wed, 23 Sep 2015 07:26 PM IST
Updated Wed, 23 Sep 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh on a visit to sirmour himachal pradesh.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि रेणुका बांध के लिए जमीन खरीद के मामले में बड़े स्तर पर गड़बड़ियां हुई हैं। इसमें भाजपा से जुड़े कुछ लोग भी शामिल हैं। इन्होंने सस्ते दामों पर गरीबों की जमीन खरीदी और इसे प्रोजेक्ट को महंगे दामों पर बेच दिया। सीएम ने कहा कि रेणुका बांध से विस्थापित हुए उन्हीं लोगों को मुआवजा मिलेगा, जो जमीन के असली हकदार हैं।

विज्ञापन


जिन लोगों ने फर्जीवाड़े किए हैं, उसकी जांच होगी और उन पर कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को सिरमौर दौरे के पहले दिन संगड़ाह में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भाजपा को सीधे-सीधे निशाने पर लिया और कुछ तथाकथित नेताओं को नटवरलाल तक कह दिया। सीएम ने इस दौरान करोड़ों के उद्घाटन और शिलान्यास किए। ददाहू और नौहराधार उप तहसील को तहसील का दर्जा देने का ऐलान किया।
विज्ञापन

इन्हें अपग्रेड करने की घोषणा की

cm virbhadra singh on a visit to sirmour himachal pradesh.

मुख्यमंत्री ने 16 करोड़ से निर्मित संगड़ाह कॉलेज का उद्घाटन भी किया। संगड़ाह में 33 केवी पावर सब स्टेशन, खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं नौहराधार पीएचसी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में अपग्रेड करने की घोषणा की। उन्होंने 10 भूमिहीन परिवारों को जमीन के पट्टे भी दिए। नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉलेज या शिक्षण संस्थान हाईकोर्ट से नहीं मिलते हैं।

विधायक को इसकी भली-भांति जानकारी होनी चाहिए। नाहन कॉलेज के लिए विधायक ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस दौरान सीपीएस विनय कुमार, हिमफेड के चेयरमैन अजय बहादुर, रोजगार सृजन बोर्ड के चेयरमैन हर्षवर्धन चौहान, पांवटा के विधायक किरनेश जंग, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी, प्रदेश सचिव बृजराज ठाकुर और उपायुक्त बीसी बडालिया आदि मौजूद रहे।

सीएम के सड़क से गुजरने पर लोनिवि के छूटे पसीने

cm virbhadra singh on a visit to sirmour himachal pradesh.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के संगड़ाह से वाया नौहराधार-मीनस होकर गुजरने की सूचना से लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारियों के पसीने छूट गए। मौसम खराब होने से पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का शिमला से संगड़ाह एवं संगड़ाह फिर शिमला हैलीकॉप्टर से जाने का कार्यक्रम था। बुधवार सुबह बारिश और कोहरा होने के कारण मुख्यमंत्री शिमला से वाया रोड ही निकल पड़े। वे जमटा-ददाहू होते हुए संगड़ाह पहुंचे। यहां तक के सफर को लेकर तो अधिकारियों को ज्यादा चिंता न थी।

मंच से वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह ‘सरप्राइज विजिट’ कर रहे हैं। इससे लोनिवि की कार्यप्रणाली का पता चलेगा। उन्होंने कहा कि वह नौहराधार-राजगढ़ होते हुए सोलन पहुंचेंगे और फिर वहां से शिमला जाएंगे। सोलन-राजगढ़ मार्ग की खस्ता हालत को सीएम ने खुद महसूस किया होगा। नौहराधार में वरिष्ठ नेता तुलसीराम चौहान के नेतृत्व में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला। उन्होंने इस मार्ग की खस्ता हालत को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।

विज्ञापन

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रुपये की सौगात

cm virbhadra singh on a visit to sirmour himachal pradesh.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पूर्व दिवंगत विधायक डॉ. प्रेम की पुण्य तिथि के मौके पर बुधवार को रेणुका विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रुपये की सौगात दी। सीएम ने ददाहू एवं नौहराधार उप तहसील का दर्जा बढ़ाकर तहसील बनाने की घोषणा की। साथ ही, उन्होंने नौहराधार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा भी दिया।

संगड़ाह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने संबोधन में संगड़ाह में प्रारंभिक शिक्षा खंड कार्यालय खोलने के साथ 33 केवी सब स्टेशन खोलने की भी घोषणा की। सीएम ने कहा कि आगामी शिक्षा सत्र में संगड़ाह कॉलेज में साइंस एवं कॉमर्स की कक्षाएं शुरू की जाएंगी।

मिनी सचिवालय के लिए 7.7 करोड़

cm virbhadra singh on a visit to sirmour himachal pradesh.

संगड़ाह में मिनी सचिवालय के लिए 7.7 करोड़, सैंज-शिवपुर मार्ग के लिए 3.70 करोड़, रेणुका विकास बोर्ड भवन के लिए एक करोड़, मल्टी विलेज सिंचाई योजना में रजाणा, माइना, बाउनल को धन मिलेगा। सीएम ने कहा कि एसएमसी और पीटीए के तहत रखे शिक्षकों को ग्रांट मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कॉलेज खुलने से उन छात्र-छात्राओं को लाभ मिला है जो जमा दो के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 94 कॉलेज हैं जिनमें से 90 उनके कार्यकाल में खुले हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में खोले गए नए मेडिकल कॉलेजों में नाहन कॉलेज को पहले शुरू किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में सरकार सभी सुविधाएं मुहैया करवागी।

12 भूमिहीन किसानों को दिए जमीन के पट्टे
- मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने संगड़ाह में 12 भूमिहीन किसानों को जमीन के पट्टे दिए। इनमें ददाहू के उजागर सिंह, जगन्नाथ, नेगी राम, मुंशी राम, नरेश कुमार, संदीप, सुनीता देवी, दर्शना देवी, जुबलिया राम, ओन खादरी के चतर सिंह, संगड़ाह के जालम सिंह व राजगढ़ के आत्मा राम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed