फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh on a visit to paonta sahib sirmour

सीएम वीरभद्र बोले, मैं काली का भक्त हूं, मुझसे बेईमानी मत करना

Thu, 23 Feb 2017 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Thu, 23 Feb 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh on a visit to paonta sahib sirmour

सिरमौर दौरे पर आए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पांवटा में जहां कांग्रेस पर निशाना साधा वहीं अपनी ही पार्टी की काली भेड़ों पर भी मजाकिया अंदाज में तंज कसे। पांवटा विधानसभा क्षेत्र के तहत भरली में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा गपोड़ शंख पार्टी है। झूठे वायदे और भ्रमित कर जनता को गुमराह करती रही है। धार्मिक उन्माद को बढ़ावा देती है। कभी पुराना हिमाचल, कभी नया हिमाचल का नारा देकर क्षेत्रवाद और जातिवाद को बढ़ावा देती है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  भाजपा हिमाचली टोपियों पर भी राजनीति करती है। जबकि भाजपा के लोग लाल टोपी पहन कर भी कांग्रेस को वोट देते हैं। वहीं, वीरभद्र सिंह ने पार्टी में भीतरघात करने वालों पर भी हमला बोला। मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि कई बार हरी टोपी वाले भी बीजेपी को चुपके-चुपके वोट दे देते हैं। 
विज्ञापन


मैं महाकाली का भक्त हूं, मुझसे बेईमानी मत करना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन साइलेंट वर्कर की तरह विकास पर फोकस करती है। जबकि, भाजपा काम कम एंव ढ़िंढोरा ज्यादा पीटती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गामीण क्षेत्रों के विकास पर ज्यादा ध्यान दिया है। आज प्रदेश में 119 डिग्री कॉलेज है। जिसमें से सिरमौर में दस कॉलेज संचालित हो रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में करीब 16000 सरकारी स्कूल व 36 हजार सड़कें है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हर जिले का बिना किसी भेदभाव के बेहतर विकास हो रहा है। सीएम ने कहा कि पांवटा विस क्षेत्र में किरनेश जंग जैसे ही हुकमरान चाहिए। इस अवसर पर सीपीएस विनय कुमार, राज्य योजना बोर्ड वाईस चेयरमैन गंगूराम मुसाफिर, पांवटा दून विस क्षेत्र के विधायक चौधरी किरनेश जंग, पूर्व विधायक


शिलाई विस क्षेत्र हर्षवर्धन चौहान, हिमफेड अध्यक्ष अजय बहादूर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी, जिला परिषद अध्यक्ष दलीप चौहान, जिलाधीश बीसी बडालिया, एसपी सौम्या सांम्बशिवन, एसडीएम एचएस राणा, कुंजना सिंह, अश्वनी शर्मा, संत राम चौगान, जग्गी राम शर्मा व भरली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed