फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh on a visit to new delhi.

सीबीआई छापों के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे वीरभद्र

Mon, 05 Oct 2015 10:24 AM IST
Updated Mon, 05 Oct 2015 10:24 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh on a visit to new delhi.

सीबीआई के छापों के बाद पहली बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह दिल्ली पहुंचे हैं। वीरभद्र सोमवार को एक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे जो दिल्ली के एरो सिटी में आयोजित होगा। इस सम्मेलन में 1400 निवेशकों को आमंत्रित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक सोमवार या मंगलवार को वीरभद्र सिंह की मुलाकात सोनिया गांधी या अंबिका सोनी से हो सकती है।

विज्ञापन


मालूम हो कि हाल ही में आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई ने वीरभद्र सिंह के शिमला और दिल्ली आवासों सहित कई अन्य ठिकानों पर छापे मारे थे। सीबीआई के छापों के बाद वीरभद्र का यह पहला दिल्ली दौरा है। अटकलें यह भी हैं कि वीरभद्र कांग्रेस आलाकमान के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन


हालांकि सोनिया गांधी से मुलाकात का समय अभी तय नहीं हो पाया है। वीरभद्र दो या तीन दिन तक दिल्ली में ही रुक सकते हैं और इस दौरान उनकी मुलाकात कांग्रेस के कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्वेस्टर मीट के लिए गए मुख्यमंत्री

cm virbhadra singh on a visit to new delhi.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह दिल्‍ली में इन्वेस्टर मीट में हिस्सा लेंगे। पहले चरण की इन्वेस्टर मीट वर्ष 2014 में पांच से आठ नवंबर के बीच मुंबई, बंगलूरू और अहमदाबाद में हो चुकी है। इस मीट से हिमाचल के लिए लगभग 3000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया जा चुका है। अब यह दूसरे चरण की बैठक होगी। यह इन्वेस्टर मीट केवल नई दिल्ली में रखी गई है। पहले यह एक दिन के लिए रखी गई थी। अब इसे सोमवार और मंगलवार को दो दिन आयोजित किया जा रहा है।

उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि पहले दिन कंपनियों से प्रारंभिक संवाद होगा। यह सोमवार शाम के समय होगा। दूसरे दिन आगामी रणनीति तय की जाएगी। उद्योगों को हिमाचल में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस मीट में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जिन बड़े उद्योगों को बुलाया गया है, उनमें इन्फोसिस, मारुति, हीरो मोटर्स, डीसीएम श्रीराम, टाटा संस, सैमसंग, लिबर्टी, जेके टायर्स, अशोका लीलैंड आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed