फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh on a visit to distt bilaspur

'राम मंदिर के नाम पर राजनीति करने वालों को भगवान नहीं बख्शेंगे'

Thu, 08 Dec 2016 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झंडूता (बिलासपुर)/पंजगाईं (बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, झंडूता (बिलासपुर)/पंजगाईं (बिलासपुर) Updated Thu, 08 Dec 2016 09:11 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh on a visit to distt bilaspur

हिमाचल के बिलासपुर में झंडूता विधानसभा क्षेत्र में दो गुटों में बंटी कांग्रेस को जहां मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एकता का पाठ पढ़ाया, वहीं अलग-अलग गुटों में काम करने पर मंच से कड़ी फटकार भी लगाई। सीएम ने साफ किया कि टिकट की दावेदारी के लिए पार्टी में गुटबाजी पैदा न करें। उम्मीदवार चाहे जो भी हो, पार्टी कार्यकर्ताओं को उसके पक्ष में एकजुट होकर कार्य करना है। 

विज्ञापन


सीएम ने यह बात उस समय कही, जब कार्यक्रम के दौरान डॉ. बीरू राम किशोर और एचपीएमसी के चेयरमैन विवेक कुमार के पक्ष में उनके समर्थक गुटों में बंटकर नारेबाजी कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि पार्टी में किसी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा विरोधाभास करने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा जब भी सत्ता में आती है तो केवल प्रतिशोध की भावना से कार्य करती है। कहा कि उन्होंने अपना सारा जीवन कांग्रेस पार्टी के लिए दिया है। सारे प्रदेश के लोगों की जिम्मेवारी उन पर है। इसलिए उनका पहला
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्त्तव्य है कि प्रदेश का हर कोना सामान रूप से विकसित हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जोड़ना उनका मुख्य कर्त्तव्य है। इसलिए हमें आपस में एक रहकर पार्टी के लिए कार्य करना चाहिए, ताकि विरोधियों को पार्टी की साख खराब करने का मौका न मिले।

गौ संरक्षण बोर्ड को 10 करोड़ का प्रावधान: वीरभद्र

cm virbhadra singh on a visit to distt bilaspur

 प्रदेश में बढ़ रही लावारिस पशुओं की तादाद के मद्देनजर सरकार ने गौ संरक्षण बोर्ड का निर्माण कर इसके लिए करीब 10 करोड़ बजट का प्रावधान किया है। इससे प्रदेश भर में चल रहे गौ सदनों और गौशालाओं को आर्थिक मदद दी जाएगी। गौशालाओं के विस्तार को भी योजना बनाई जाएगी। यह खुलासा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पंजगाई में कार्यक्रम के दौरान किया। 

उन्होंने चिंता जताई कि प्रदेश में पर्याप्त गौशालाएं नहीं हैं, जहां लावारिस पशुओं को रखा जा सके। इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है। जनता को भी इसमें सहयोग करना चाहिए। लोग गौ वंश को सड़कों पर छोड़ रहे हैं। सड़कों पर घूम रही गउओं को डंडे से मार रहे हैं। यह सीधे तौर पर धर्म का अपमान है। 

लोग सड़कों पर छोड़ रहे हैं गौवंश को, गांव-गांव जाकर जागरूक करें ब्राह्मण

cm virbhadra singh on a visit to distt bilaspur

गौ माता धर्म की आधारशिला है। गौ वंश हमें दूध देता है, जबकि बैल हमारे खेतों को जोतने के काम आते हैं। इनका प्रयोग खत्म होने के बाद उन्हें सड़कों पर छोड़ा जा रहा है। इससे निपटने के लिए जनता को जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने ब्राह्मणों और पंडितों से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर गौ वंश की महत्ता के बारे में बताएं। 

उन्होंने कहा कि सरकार जल्द एक ऐसी योजना बना रही है, जिससे इस समस्या से निपटना आसान हो जाएगा। पशुओं में एक ऐसी माइक्रो चिप लगाई जाएगी, जिसमें पशु मालिक की सारी डिटेल होगी। यदि वह पशु को सड़कों पर छोड़ता है तो इस माइक्रो चिप से उसकी सारी जानकारी विभाग को मिलेगी। ऐसे पशु मालिकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

राम मंदिर के नाम पर राजनीति करने वालों को भगवान नहीं बख्शेंगे

cm virbhadra singh on a visit to distt bilaspur

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भाजपा और सहयोगी दलों का नाम लिए बगैर उन पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियां राम के नाम पर राजनीति कर रही हैं, लेकिन उन्हें यह पता नहीं कि भगवान राम भी ऐसे लोगों को माफ नहीं करते, जो उनका नाम लेकर भोले-भाले लोगों को गुमराह करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को ऐसी पार्टियों से बचना चाहिए, जो हिमाचल को बांटने का कार्य करती हैं। ये पार्टियां राम के नाम को बेच कर राजनीतिक रोटियां सेंक रही हैं। जिस राम मंदिर के निर्माण की यह बात करते हैं, वहां आज तक एक ईंट भी नहीं लग पाई है।

यह केवल इसलिए मंदिर को बनाने के लिए देरी कर रहे हैं, ताकि चुनावों के समय मंदिर के निर्माण की बातें कर वोट एकत्रित कर सकें, लेकिन भगवान भी इन्हें नहीं बख्शेगा। चुनाव आने पर यही पार्टियां हिमाचल को ऊपरी और निचले हिमाचल के नाम पर बांटती हैं। अब पता नहीं वे इसमें ओर क्या जोड़ने वाले हैं।

उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं से आग्रह किया कि वे चुनाव आने पर इन लोगों के बहकावे में न आएं। उन्होंने गुटबाजी पैदा करने वालों को भी चेताया कि अगर वे नहीं सुधरे तो वह उन्हें सुधार देंगे, क्योंकि इससे लोगों के बीच पार्टी के खिलाफ गलत संदेश

जाता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाना है। पार्टी जिस भी उम्मीदवार को टिकट दे, सभी को एकजुट होकर उसे चुनावों में जितवाने के लिए कार्य करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed