फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh on a visit to chamba.

सीएम के साथ आशा की नजदीकियों से सियासी हलचल

Wed, 07 Oct 2015 10:16 PM IST
Updated Wed, 07 Oct 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh on a visit to chamba.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ आशा कुमारी की नजदीकियों से चंबा में सियासी हलचल बढ़ गई है। बुधवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह चंबा के तीन दिन के दौरे के लिए पहुंचे। बनीखेत हैलीपैड पर डलहौजी की विधायक आशा कुमारी अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत करने की तैयारी में थीं। इसी दौरान वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन कुलदीप पठानिया भी आ पहुंचे।

विज्ञापन


लेकिन यहां वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी सभी कांग्रेसी नेताओं से अलग-थलग दिखे। विधायक आशा कुमारी की मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बढ़ती नजदीकियां साफ नजर आईं। विधायक आशा कुमारी के साथ अलग ग्रुप में दिखे। ठाकुर सिंह भरमौरी अपने समर्थकों के साथ हैलीपैड के अलग कोने पर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए खड़े दिखे।

विज्ञापन

अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ें बच्चे: वीरभद्र

cm virbhadra singh on a visit to chamba.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में हिमाचल में एक नई क्रांति आई है। सड़क और स्वास्थ्य जैसे अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री बुधवार को बख्शी टेक चंद डीएवी महाविद्यालय बनीखेत के रजत जयंती समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। कहा कि बच्चे पढ़ाई के साथ अच्छे संस्कार तथा बलिदान की भावना के साथ आगे बढ़ें।

देश को एकजुट बनाने में सहयोग दें। कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में भी हिमाचल अग्रणी पंक्ति में है। राज्य में टांडा तथा शिमला में मेडिकल कॉलेज संचालित हैं, जबकि सिरमौर, चंबा तथा हमीरपुर जिले के लिए भी मेडिकल कॉलेज स्वीकृत कर दिए गए हैं। बिलासपुर में एम्स तथा सिरमौर जिले में आईआईएम जैसे राष्ट्रीय संस्थान खोले जा रहे हैं।

विधायक आशा कुमारी को दिया आश्वासन

cm virbhadra singh on a visit to chamba.

सीएम ने कहा कि प्रदेश के शत-प्रतिशत गांवों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। बेहतर शिक्षा प्रबंधन के लिए करीब 18000 सरकारी स्कूल और 80 डिग्री कॉलेज संचालित हैं। उन्होंने विधायक आशा कुमारी की मांग पर डीएवी महाविद्यालय बनीखेत के

लिए टोकन ग्रांट-इन-एड, पीजी कक्षाएं शुरू करने के लिए सरकार की एनओसी तथा लैंड लीज के लिए अतिरिक्त भूमि उपलब्ध करवाने की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व विधायक आशा कुमारी ने कहा कि डलहौजी हलके का संपूर्ण विकास मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देन है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दिए 51 हजार रुपये

cm virbhadra singh on a visit to chamba.

वीरभद्र सिंह न केवल हिमाचल, बल्कि देश के प्रगतिशील नेता हैं। इन्हें हिमाचल सातवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में देखने के लिए तैयार है। कॉलेज छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम पेश किए। इन्हें प्रोत्साहन स्वरूप मुख्यमंत्री ने 51 हजार रुपये दिए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, पूर्व सांसद चंद्र कुमार, राज्य वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया, डीसीसी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

सीएम चंबा के दौरे पर, सचिवालय सुनसान

cm virbhadra singh on a visit to chamba.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बुधवार को जिला चंबा के दौरे पर जाते ही सचिवालय सुनसान हो गया। बुधवार को सिर्फ एक मंत्री विद्या स्टोक्स ही सचिवालय में मौजूद रहीं। अन्य कोई भी मंत्री सचिवालय में नहीं आए। आर्म्सडेल बिल्डिंग में बुधवार को अफसर भी कम ही बैठे नजर आए। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को चार दिन सचिवालय में बैठने के आदेश दिए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन होता नहीं दिख रहा है। बुधवार को सचिवालय में अपनी समस्याओं के समाधान करवाने के लिए आए लोगों को निराश ही लौटना पड़ा।

उधर, बुधवार को आर्म्सडेल बिल्डिंग में अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी योजना विभाग की बैठकों में व्यस्त रहे। अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ऑडिट पैरा को लेकर मुख्य लेखाकार ऑफिस में गए हुए थे। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व तरुण श्रीधर विधानसभा में बैठक के लिए गए थे। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य विनीत चौधरी दिल्ली में किसी बैठक में शामिल होने के लिए गए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग नरेंद्र चौहान विदेश दौरे पर गए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed