{"_id":"589097974f1c1bd97ee8067a","slug":"cm-virbhadra-singh-meets-13-member-army-officers-group-at-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से मिले बांग्लादेश, मलेशिया और जापान के सैन्य अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से मिले बांग्लादेश, मलेशिया और जापान के सैन्य अफसर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 01 Feb 2017 08:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को ओक ओवर शिमला में भारतीय विदेश सेवा के प्रभारी संकाय अनवर हलीम के नेतृत्व में 13 वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के दल से भेंट की। इस अवसर पर मुख्य सचिव वीसी फारका भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
दल में भारतीय सेना, नौ सेना, वायु सेना के दस अधिकारियों के अतिरिक्त तीन अधिकारी बांग्लादेश, मलेशिया और जापान से थे। ये ‘राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सामरिक अध्ययन’ विषय पर नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय में विशेष कोर्स कर रहे हैं।
विज्ञापन
वे मंगलवार को सामाजिक-आर्थिक विकास के विभिन्न पहलुओं, विधि, कानून-व्यवस्था, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, ऊर्जा और गैर सरकारी संगठनों के अध्ययन के लिए फील्ड भ्रमण पर आए थे।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के साथ विकास के विभिन्न पहलुओं जैसे मानव संसाधन विकास परिदृश्य पर प्रभाव डालने वाले सामाजिक मामलों और सामाजिक सौहार्द, एकता आदि मामलों पर भी चर्चा की।
इस दौरान कृषि, बागवानी, पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्र में विकास पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों का दल शिमला के स्वयं सहायता समूहों और धर्मशाला में कार्यरत कुछ गैर सरकारी संगठनों के सदस्यों के साथ भी भेंट करेगा। इसके अतिरिक्त दल प्रदेश सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी वार्तालाप करेगा।
इस अवसर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ. जी. अनुपमा, एयर कोमोडोर एमआर मिश्रा, ब्रिगेडियर एसके विद्यार्थी, ब्रिगेडियर गोपाल वर्मा, विशेष सेवा मेडल कोमोडोर विनीत मर्काटी, बांग्लादेश के कैप्टन एजेडएम जलाल उषीन, मलेशिया के ब्रिगेडियर जनरल दतूक जमालुद्दीन बिन जंबी, जापान के कैप्टन हिरोकी तकेशीमा, एएफएचक्यू-सीएस के ब्रिगेडियर देवेंद्र कु मार, ब्रिगेडियर एके रमेश, ब्रिगेडियर रश्मि बाली, ब्रिगेडियर संजय मित्रा, ब्रिगेडियर एनएस जादव, वायु कोमोडोर अनुराग जोशी, प्रमुख सलाहकार टीजी नेगी और हिपा के निदेशक मधु शर्मा भी उपस्थित थे।