{"_id":"580b813c4f1c1b10307054b0","slug":"cm-virbhadra-singh-meeting-with-rahul-gandhi-at-new-delhi-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी से मिले सीएम वीरभद्र, हिमाचल आने का न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी से मिले सीएम वीरभद्र, हिमाचल आने का न्योता
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 23 Oct 2016 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर सूबे की राजनीति पर चर्चा की। उन्होंने वर्ष 2017 में प्रस्तावित प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंत्रणा की।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडी रैली को भाजपा का असफल प्रयास बताते हुए सीएम ने राहुल गांधी को हिमाचल आने का न्योता दिया है। सीएम वीरभद्र सिंह ने राहुल गांधी से यह मुलाकात 12, तुगलक लेन स्थित आवास पर की।
विज्ञापन
वीरभद्र सिंह पिछले कुछ दिनों से नई दिल्ली में ही हैं। 24 अक्तूबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का जनरल हाउस भी है। इसके मद्देनजर भी सीएम की राहुल से इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री के निशाने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यशैली भी रही है। सीएम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिवों और अन्य पदाधिकारियों की नियुक्तियों की जानकारी सरकार को नहीं देने पर नाराजगी जता चुके हैं।
सूत्रों ने बताया कि यह माना जा रहा है कि शनिवार को राहुल गांधी से हुई भेंट में सीएम ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यशैली और सरकार के कामकाज से भी उन्हें अवगत करवाया है।
प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह पहले ही कह चुके हैं कि युवा कांग्र्रेस की ओर से कांगड़ा में 25 दिसंबर को कांगड़ा में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। सीएम वीरभद्र सिंह ने ऐसे ही किसी अवसर पर राहुल गांधी को हिमाचल आने का भी न्योता दिया है।