फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cm Virbhadra Singh Launched LED tube light and Ceiling Fan Yojna

सीएम ने शुरू की बड़ी योजना, अब सस्ते मिलेंगे एलईडी ट्यूबलाइट और पंखे

Thu, 30 Mar 2017 09:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 30 Mar 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
Cm Virbhadra Singh Launched LED tube light and  Ceiling Fan Yojna

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में ऊर्जा की बचत के लिए रियायती दरों पर एलईडी टयूब लाइट और ऊर्जा कुशल फैन बांटने की योजना की शुरुआत की। इन्हें वारंटी के साथ रियायती दरों पर दिया जाएगा। उन्होंने ‘उन्नत जीवन बाय एफोर्डेबल एलईडी एंड एप्लाइंसिस फॉर ऑल’ (उजाला) योजना के तहत एलईडी टयूब लाइट और ऊर्जा कुशल फैन बांटने की बात की और कहा कि यह पुराने घरेलू कुशल बिजली कार्यक्रम का ही विस्तार है।

विज्ञापन


सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि ‘उजाला’ सरकार की ऊर्जा संरक्षण पहल का एक अभिन्न अंग है और राज्य के लोगों की ओर से इसे सफलतापूर्वक अपनाया गया है। नवीन ऊर्जा व्यापार मॉडल के पूरे राज्य में ऊर्जा बचत के उपायों के कारगर कार्यान्वयन में सहायक सिद्ध होगा। केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय का सार्वजनिक उपक्रम ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड इस कार्यक्रम को पूरे प्रदेश राज्य सरकार एवं एचपीएसपीबीएल के साथ कार्यान्वित करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस पहल का शुभारंभ 2015-16 के बजट में एलईडी बल्बों के वितरण के रूप में किया गया है। 12 लाख उपभोक्ताओं को लगभग 74 लाख बल्ब वितरित किए गए हैं। इससे लगभग 150 मिलियन यूनिट प्रति वर्ष ऊर्जा की बचत हुई। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि एलईडी बल्ब वितरण कार्यक्रम की तरह इस नई पहल को भी सफलता हासिल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वारंटी के साथ टयूबलाइट 230 रुपये और पंखा 1150 रुपये में मिलेगा

Cm Virbhadra Singh Launched LED tube light and  Ceiling Fan Yojna
ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया - फोटो : फाइल फोटो

ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से ऊर्जा कुशल एलईडी टयूब लाइट वितरित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि एक टयूबलाइट 230 रुपये में तीन साल की मुफ्त प्रति स्थापना वारंटी सहित मिलेगी।

पारंपरिक 75 वॉट छत के पंखे को बीईई पांच सतारा 50 वॉट के पंखे से बदलने के लिए 1150 रुपये खर्च होंगे जिसके साथ दो साल की मुफ्त प्रति स्थापना वारंटी मिलेगी। इससे 33 प्रतिशत बिजली की बचत होगी।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को बुधवार को शिमला से आरंभ किया गया है और सभी जिलों में चरणबद्ध तरीके से कार्यान्वित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य सचिव वीसी फारका, अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा और एचपीएसपीबीएल अध्यक्ष तरुण श्रीधर के अलावा बिजली बोर्ड से पीसी नेगी, आरके शर्मा, कुमुद सिंह और ईईएसएल के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed