{"_id":"f75cd384d9043f230194db6c4111af2c","slug":"cm-virbhadra-singh-in-solan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के समारोह में भिड़ गए कांग्रेस गुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के समारोह में भिड़ गए कांग्रेस गुट
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Mon, 13 Apr 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढेला (सोलन) में उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास करने पहुंचे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समारोह में कांग्रेस के गुट आपस में ही भिड़ गए।
विज्ञापन
जैसे ही मुख्यमंत्री पहुंचे तो जिला परिषद सदस्य परमजीत सिंह पम्मी और विधायक राम कुमार के समर्थकों ने अपने अपने नेताओं के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। नारे लगाते-लगाते ये लोग एक-दूसरे से भिड़ गए। पुलिस ने जैसे तैसे दोनों गुटों को अलग किया।
विज्ञापन
इस बीच डीसी मदन चौहान, एसडीएम ललित जैन दोनों गुटों से शांत रहने का आग्रह करते रहे। थोड़ी देर में दोनों गुट शांत हो गए। जैसे ही मुख्यमंत्री वापस गाड़ी में बैठने लगे तो दोबारा ये समर्थक भिड़ पड़े।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के जाने के बाद नारेबाजी कर रहे दो युवक बाइक से जाने लगे तो दूसरे गुट ने उन्हें घेर लिया। इस बीच मारपीट भी हुई। हालांकि मारपीट की किसी ने शिकायत नहीं की है।