फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Virbhadra Singh in Shimla Municipal Corporation Election Campaign

MC ELECTION: सीएम ने संभाली प्रचार की कमान, एक दिन में दस जनसभाएं

Tue, 13 Jun 2017 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 13 Jun 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
CM Virbhadra Singh in Shimla Municipal Corporation Election Campaign

नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार से कमान संभाल ली है। वीरभद्र सिंह ने शहर में एक के बाद एक दस नुक्कड़ सभाएं की और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री के चुनावी मैदान में उतरने से  कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों का उत्साह दोगुना हो गया है, कार्यकर्ताओं में भी नए जोश का संचार हुआ है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को दोपहर साढ़े तीन बजे मुख्य शहर के मिडल बाजार और लोअर बाजार के कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के लिए चुनावी सभा की। इसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि मिडल बाजार से प्रचार की शुरुआत की गई है, तो यहीं से संतुलन की हवा हर दिशा में बहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि नगर निगम चुनाव समय पर हो रहे है, जो होने भी चाहिए। इससे नए लोगों को सेवा करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि शिमला देश के पुराने एतिहासिक शहरों में है, यहां से कभी पूरे देश की पॉलिसी बनती थी। आज बढ़ी आबाद के कारण पेयजल स्रोत कम पड़ गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें खोजा जा रहा है, सतुलज से पानी लाने की योजना तैयार है। जिससे शहर को पर्याप्त पानी मिलेगा, जिससे समस्या हल हो जाएगी। आने वाले साढ़े तीन साल में पूरा यकीन है कि योजना से पानी मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने जनता से शिमला इज शिमला इसको बेहतर, खुशहाल बनाने का संकल्प लेने की बात क ही। 

उन्होंने लोअर बाजार से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार इंद्रजीत सिंह और राम बाजार वार्ड की प्रत्याशी सुषमा कुठियाला को भारी मतों से जीताने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोनों ही पहले भी नगर निगम में मनोनित और चुनकर गए है, उनके काम को देखकर ही दोबारा से भारी मतों से विजय बनाकर नगर निगम में भेजें। 

खलीनी...मैं चुनाव के सिलसिले में आया हूं, इस बहाने आप से भी मुलाकात करनी थी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जिस घर में सास बहु में झगड़ा हो, और बीच में गर्लफ्रेंड आ जाए तो झगड़ा और भी बढ़ जाता है, उन्होंने कहा कि इन चुनाव में  सभी को  जुट हो कर आगे बढ़ें।  हर चुनाव अहम है, शहर का विकास पानी, साफ सफाई, बिजली नगर निगम पर निर्भर करता है। मुझे यकीन है कि इस बार मेयर, डिप्टी मेयर सहित अधिकांश वार्ड में पार्षद भी कांग्रेस के चुनकर आएंगे। 

सीएम से मिले अग्निकांड पीड़ित मजदूर 
मिडल बाजार में हुई मुख्यमंत्री की चुनावी सभा के दौरान लक्कड़ बाजार में लेबर हास्टल में हुए अग्निकांड के पीड़ित मजदूरों का प्रतिनिधिमंडल खुर्शीद की अगुवाई में सीएम से मिला। 

मजदूरों ने इस आग की घटना में लाखों में मजदूरों की जमा पूंजी जलने का मुआवजा दिए जाने और लेबर हास्टल की छत को जल्द ठीक करवाने की मांग की। इस पर सीएम ने भरोसा दिया कि चुनाव के बाद उन्हें मुआवजा और भवन की मरम्मत का कार्य करवा दिया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने एक ही दिन में दस वार्ड में की प्रचार सभाएं 
साढे़ तीन बजे मिडल बाजार, चार बजे कनलोग, साढ़े चार बजे खलीनी 5 संजौली इंजनघर, 6 बजे नाभा फागली, 7 अनाडेल कैथू 8 बजे रुलदुभट्टा में चुनावी सभाएं की। जिसमें कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को भारी मतों से जीताने की अपील की। 

एक शहर के नतीजों से नहीं होता पूरे प्रदेश का आकलन: वीरभद्र
नगर निगम शिमला में प्रचार अभियान पर निकले सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि एक शहर के चुनावी नतीजों से पूरे प्रदेश के नतीजों का आकलन नहीं किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने यह जवाब नगर निगम चुनाव के संभावित नतीजों पर पूछे सवाल के जवाब में दिया। 

उन्होंने कहा कि वे प्रदेश की जनता को जानते हैं, जिसने उनके लिए काम किया हो उसका एहसान वह मानती है। इसलिए नगर निगम और विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस का पूरा साथ देगी। सोमवार को वार्ड स्तरीय सभाओं के प्रचार अभियान का मिडल बजार से शुभारंभ करने के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हर चुनाव अहम होते है। 

नगर निगम चुनाव में भी कांग्रेस बहुमत से जीत कर आएगी और इसके साथ ही विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस एक बार बहुमत से जीत दर्ज कर सत्तासीन होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव प्रचार में पूरी ताकत के साथ उतरी है और वह चुनाव जीतेगी।

उन्होंने कहा कि चुनाव चाहे छोटा हो या बड़ा, वह पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ते हैं। कांग्रेस प्रदेश की संस्कृति और  संस्कारों को ध्यान में रखकर ही चुनाव में उतरती है। पार्टी कभी मर्यादाओं को पार नहीं करती और  चुनाव प्रचार शांतिपूर्ण तरीके से कर ही चुनाव लड़ती है।

डेढ़ साल में दूर होगा शिमला का पेयजल संकट
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला शहर की बड़ी आबादी है, साथ ही पर्यटन सीजन में सैलानियों की अधिक संख्या के कारण पानी की कमी है। शिमला शहर के लिए योजना तैयार की जा रही है और डेढ़ वर्ष के भीतर सतलुज से पानी शहर को पहुंचाने की योजना पूरी होने पर संकट दूर हो जाएगा। 

कांग्रेस ने उतारी मंत्रियों की फौज
नगर निगम चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। पार्टी ने हिमाचल सरकार के दस मंत्रियों को फील्ड में उतार दिया हैं। दस कैबिनेट मंत्रियों को तीन-तीन वार्डों का जिम्मा सौंपा गया है। कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव में शहर के तीस वार्डों में समर्थित प्रत्याशी उतारे हैं। 

चार वार्डों में आम सहमति नहीं बनने के चलते कांग्रेस ने किसी भी प्रत्याशी का समर्थन नहीं किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स इंजनघर, संजौली चौक, अपर ढली, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर भराड़ी, रुलदूभट्ठा, कैथू, अनाडेल, परिवहन मंत्री जीएस बाली पंथाघाटी, कसुम्पटी, छोटा शिमला, ऊर्जा मंत्री

सुजान सिंह पठानिया न्यू शिमला, खलीनी, कनलोग, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी टुटीकंडी, फागली, बैनमोर, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री टुटू, मज्जाठ, बालूगंज, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा रामबाजार, लोअर बाजार, जाखू, आबकारी एवं कराधान मंत्री लोअर ढली, भट्ठाकुफर, मल्याणा, सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल समरहिल, नाभा, सांगटी


और ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा को कांगनाधार और पटयोग वार्ड का जिम्मा सौंपा गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि सभी कैबिनेट मंत्री वार्डों के प्रभारी होंगे। संगठन द्वारा जिस-जिस पदाधिकारी और कार्यकर्ता की पहले वार्डों में ड्यूटियां लगाई गई हैं। ऐसे सभी लोग मंत्रियों को रिपोर्ट करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed