{"_id":"5784fdcf4f1c1ba55313e124","slug":"cm-virbhadra-singh-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम बोले, हिमाचल को अपर और लोअर में न बांटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम बोले, हिमाचल को अपर और लोअर में न बांटें
ब्यूरो/अमर उजाला, झंडूता (बिलासुपर)
Updated Wed, 13 Jul 2016 08:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने नाम न लेते हुए भाजपा पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को अपर और लोअर हिमाचल के नाम पर बांटना बंद करें। कहा कि कुछ नेता हर वक्त सुर्खियों में रहने को गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी करते रहते हैं। आज ये लोग प्रदेश को अपर और लोअर हिमाचल के नाम पर बांट रहे हैं।
विज्ञापन
कल अपनी राजनीति चमकाने को नाले के आर-पार पर भी लोगों का बंटवारा कर देंगे। उन्होंने मंच से कांग्रेस नेताओं को नसीहत दी कि कोई भी मांग करने से पहले सोच लिया करो। सीएम झंडूता विस क्षेत्र में कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ियों को ईमानदार एवं कर्मठ राजनीतिज्ञों का समर्थन करना चाहिए, क्योंकि इनका समाज में आज भी सम्मान एवं प्रतिष्ठा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकारों के शासनकाल में देश का सर्वांगीण विकास हुआ है। कांग्रेस ने ही भूमि मुजारों को उसी भूमि का मालिक बनाया। यह कांग्रेस ही है, जिसने किसानों की दशा पर विचार करते हुए उनके कर्जों को माफ किया। ऐसे इस कारणों से लोग आजादी के उपरांत कई बार कांग्रेस को सत्ता में लाए। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार हमेशा ही राज्य के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब भूमिहीन लोगों को मकान बनाने के लिए तीन बिस्वा तथा शहरी क्षेत्रों के भूमिहीनों को दो बिस्वा भूमि निशुल्क दी जा रही है। वर्तमान सरकार ने राज्य के सभी भागों का समान विकास सुनिश्चित बनाया है। कुछ नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए प्रदेश को दो भागों में बांटने में लगे हैं।