फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Virbhadra Singh Honoured 10 Women with Women Achiever Awards.

हिमाचल की इन 10 महिलाओं को मिला वूमन अचीवर्स अवार्ड, सीएम ने नवाजा

Thu, 09 Mar 2017 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 09 Mar 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
CM Virbhadra Singh Honoured 10 Women with Women Achiever Awards.

हिमाचल के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने प्रदेश की 10 महिलाओं को वूमन अचीवर्स अवार्ड से नवाजा है। बुधवार को राज्य स्तरीय महिला दिवस के अवसर पर गेयटी थियेटर शिमला में मुख्यमंत्री ने इन महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। चयनित दस महिलाओं में से तीन महिलाओं ने बुधवार को शिमला पहुंचकर मुख्यमंत्री से पुरस्कार प्राप्त किया।

विज्ञापन


वूमन अचीवर्स अवार्ड के लिए निशानेबाज सोनिया रॉय, फ्लाइट लेफ्टिनेंट अपूर्वा शर्मा, आईपीएस शालिनी अग्निहोत्री, कबड्डी खिलाड़ी प्रियंका नेगी, अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला क्रिकेट खिलाड़ी सुषमा वर्मा, पत्रकार प्रतिभा चौहान, देश की सबसे युवा पंचायत समिति अध्यक्ष प्रज्ज्वल बस्टा, इंडियन एसोसिएशन ऑफ मस्क्युलर डिस्ट्राफी की संस्थापिका संजना गोयल, आईएएस शिल्पा शर्मा और पर्वतारोही डिक्की डोलमा को चुना गया। 
विज्ञापन


संजना बनी दिव्यांगों के लिए नई उम्मीद
मन में कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो जीवन की कोई बाधा इरादों को पूरा करने से नहीं रोक सकती। यह बात वूमन अचीवर्स अवार्ड नवाजी गई इंडियन एसोसिएशन ऑफ मस्कयुलर डिस्ट्राफी की संस्थापिका संजना गोयल ने कही। व्हील चेयर पर बैठी संजना को पुरस्कार देने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह स्वयं स्टेज से नीचे उतरे। उन्होंने पुरस्कार देकर संजना की पीठ भी थपथपाई। संजना का जन्म सोलन शहर में हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी चैंपियन बोली, पढ़ाई ही नहीं, खेल भी दिला सकते हैं पहचान

CM Virbhadra Singh Honoured 10 Women with Women Achiever Awards.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी में देश को चार बार गोल्ड मेडल दिलाने वाली प्रियंका नेगी का कहना है कि केवल पढ़ाई ही नहीं, खेल भी व्यक्ति को अलग पहचान दिला सकते हैं। उन्होंने बताया कि फर्स्ट वूमन कबड्डी चैंपियनशिप 2012, फर्स्ट साउथ एशियन बीच गेम, थर्ड साउथ एशियन बीच गेम और 12वीं साउथ एशियन बीच गेम में उन्हें चार गोल्ड मेडल हासिल हुए हैं। परशुराम अवार्डी प्रियंका मौजूदा समय में कुल्लू में सब इंस्पेक्टर के पद सेवाएं दे रही हैं। प्रियंका सिरमौर के शिलाई गांव की रहने वाली हैं।

युवा ही बदल सकते हैं देश का भविष्य
देश की सबसे युवा पंचायत समिति अध्यक्ष प्रज्जवल बस्टा का कहना है कि युवा देश का भविष्य हैं। युवा ही देश का भविष्य बदल सकते हैं। राजनीति में रह कर देश में बदलाव लाना और महिलाओं के लिए कुछ अलग करना प्रज्जवल का उद्देश्य है। उन्होंने नृत्य कला, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में स्कूल और कॉलेज स्तर पर कई पुरस्कार जीते हैं। प्रज्ज्वल शिमला जिला के तहसील कोटखाई के गांव पांदली की निवासी हैं। उनके पिता रविंद्र सिंह बागवान और माता तारा देवी गृहणी हैं।

16 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार

CM Virbhadra Singh Honoured 10 Women with Women Achiever Awards.

बिलासपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जमना देवी, चंबा की नीलम कुमार, हमीरपुर की रीमा देवी, कांगड़ा की छवि बिज, कांगड़ा की श्रेष्ठा देवी, किन्नौर की छेरिंग आगमो, कुल्लू की हुमा कपूर, लाहौल-स्पीति की अनीता देवी, मंडी की सोनू, शिमला की प्रोमिला देवी, शिमला की ललिता शर्मा, सिरमौर की कमलेश लता, सोलन की सुरेखा, सोलन की गंगा वर्मा, ऊना की शिंद्र कौर और ऊना की कल्पना देवी को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed