{"_id":"57e562a34f1c1b4f5aa82af8","slug":"cm-virbhadra-singh-hits-outs-at-hpcc-working","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर आक्रामक हुए सीएम वीरभद्र, भरी सभा में निकाली भड़ास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर आक्रामक हुए सीएम वीरभद्र, भरी सभा में निकाली भड़ास
ब्यूरो/अमर उजाला, नौहराधार/संगड़ाह(सिरमौर)
Updated Sat, 24 Sep 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरमौर दौरे पर आए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह एक बार फिर आक्रामक हो गए हैं। पार्टी में चल रहे कार्यों से नाराज सीएम ने भरी सभा में भड़ास निकाली। रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नौहराधार और बोगधार में जनसभा के दौरान उन्होंने दो टूक कहा कि संगठन चाटुकारिता से नहीं चलता। संगठन विचारों से मजबूत होता है। कांग्रेस पार्टी संघर्ष से चलती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भाजपा से कोई खतरा नहीं है, लेकिन अंदर के लोग ही खतरनाक हैं। सीएम ने फिर दोहराया कि राज्य में पीसी सचिवों की तैनाती की गई है। ऐसे लोगों को सचिव बनाया गया है, जो पंचायत के मेंबर तक नहीं बन सकते। मेरे हलके में ही तीन पीसीसी सचिव बनाए गए हैं। इनका मुझे कोई पता तक नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हिमाचल में नई चेतना के साथ पार्टी मजबूत हुई है। वह जब तक पार्टी में है संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी को चलाने के लिए नुमाइंदे सही होने चाहिए। नुमाइंदों को चाहिए कि वे बंद कमरों से निकलकर जनता के बीच जाएं और उनका विश्वास जीतें। पार्टी राजनीतिक विचाराधारा के आधार पर चलती है।
विज्ञापन
चमचागिरी के आधार पर नहीं। सीएम ने भाजपा पर भी जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि रेणुका विधानसभा में हुए उप चुनाव के दौरान भाजपा ने सरकारी मशीनरी का जमकर प्रयोग किया। नोटकांड और शराब कांड किसी से छुपा नहीं है। इस दौरान आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने भी विचार रखे। सीपीएस विनय कुमार ने स्थानीय मांगों को वीरभद्र सिंह के समक्ष रखा।