{"_id":"fc777faff90e8b074459580a659286a8","slug":"cm-virbhadra-singh-helicopter-caught-in-snowfall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी में फंसा सीएम वीरभद्र का हेलीकॉप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी में फंसा सीएम वीरभद्र का हेलीकॉप्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू
Updated Fri, 02 Jan 2015 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के साथ लगते रोहड़ू के देवीधार में शांत अनुष्ठान में पहुंचे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को सड़क से शिमला लौटना पड़ा है। खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री का हेलिकाप्टर रोहड़ू से मनाली के लिए नहीं उड़ सका।
विज्ञापन
रोहड़ू में उड़ान भरने के बाद करीब आधा घंटे तक मुख्यमंत्री का हेलिकाप्टर आसमान में चक्कर काटने के बाद वापस उतारना पड़ा। खशधार शांत से लौटने के बाद दो बज कर बीस मिनट पर मुख्यमंत्री का हेलिकाप्टर रोहड़ू के इंदिरा गांधी स्टेडियम से मनाली के लिए उड़ा।
विज्ञापन
तेज बारिश व धुंध के कारण चोटियों पर हेलिकाप्टर क्रॉस नहीं हो सका। दस मिनट बाद फिर हेलिकाप्टर रोहड़ू के ऊपर घूमता नजर आया। चक्कर लगाने के बाद मुख्यमंत्री का हेलिकाप्टर फिर वापस रोहड़ू में उतारा पड़ा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनाली में विंटर कार्निवाल का उद्घाटन करने जा रहे थे। अब मुख्यमंत्री का हेलिकाप्टर रोहड़ू में फंसा है। एसडीएम वाईपीएस वर्मा ने कहा मुख्यमंत्री का हेलिकाप्टर धुंध के कारण नहीं उड़ सका।